गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम से एक ऐसा चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. इस वीडियो में एक युवती सार्वजनिक स्थान पर अपने बॉयफ्रेंड पर चीखती-चिल्लाती और उसे सरेआम थप्पड़ मारती नजर आ रही है. यह घटना न केवल प्राइवेसी और सार्वजनिक व्यवहार पर सवाल खड़े करती है, बल्कि रिश्तों में बढ़ती हिंसा और संवेदनशीलता को भी उजागर करती है.
वायरल क्लिप में युवती का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई दे रहा है. वह चिल्लाते हुए युवक से कह रही है- 'बुला ले पुलिस, मैं भी चाहती हूं कि पुलिस आए. मेरे पास तुम्हारे सारे सबूत हैं.' युवती की इस हरकत को देखकर मौके पर मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग दंग रह गए. जब कुछ लोगों ने स्थिति को संभालने और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो युवती ने उन्हें भी सख्त लहजे में चेतावनी दी कि कोई भी उनके निजी मामले में दखल न दे.
दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम को युवक के ही एक साथी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं.
🚨Grim: A boyfriend brutally harassed by his girlfriend on the road.
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) February 23, 2026
People are asking : Why have you been tolerating this for so long?
Such extreme mental harassment — this incident is from Gurugram.
Movie wali love story turned one side love story pic.twitter.com/CBJNT31ltL
इस वीडियो पर नेटिजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. जहां एक तरफ कुछ यूजर्स युवती के इस कदम को किसी बड़े धोखे या 'सबूतों' से जोड़कर उसके गुस्से को जायज ठहरा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक बड़ा वर्ग इसे सरेआम की गई हिंसा मानकर इसकी कड़ी निंदा कर रहा है. कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा कि 'रिश्तों में आपसी सम्मान सबसे जरूरी है, और सरेआम ऐसी हिंसा किसी भी सूरत में गलत है.'
इस मामले में फिलहाल कानूनी स्थिति 'वेट एंड वॉच' वाली बनी हुई है. पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई है. गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि उनके पास अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है, लेकिन यदि कोई पक्ष शिकायत करता है, तो मामले की गहनता से जांच की जाएगी. अक्सर ऐसे मामलों में देखा गया है कि सार्वजनिक हंगामे के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाता है, लेकिन यह वीडियो समाज में सार्वजनिक आचरण की सीमाओं पर एक बड़ी बहस छोड़ गया है.