Viral Video: सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह धाराप्रवाह पंजाबी भाषा बोल रही है. वीडियो देख आप दंग रह जाएंगे. वीडियो में विदेशी महिला पंजाबी में एक कप चाय का ऑर्डर देती हुई नजर आ रही है. विदेशी महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया. वीडियो को शेयर करते ही लोग इसे शेयर करने लगे.
महिला का वीडियो देखकर आप खुद ही हैरान हो जाएंगे. उसकी पंजाबी भाषा सुनकर आप कहेंगे क्या बात है. आप खुद से सवाल करने लगेंगे कि आखिर कोई विदेशी महिला इतनी अच्छी पंजाबी कैसे बोल सकती है.
वीडियो की शुरुआत में महिला को एक कैफे में ऑर्डर काउंटर के पास जाते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वह स्टोर के कर्मचारी से पूछती है कि क्या वह पंजाबी में बात कर सकती है. इसके बाद वह पंजाबी में एक कप चाय का ऑर्डर करती है.
विदेशी महिला की पंजाबी भाषा में पकड़ देखकर स्टोर में खड़ा कर्मचारी हैरान हो जाता है और पूछता है कि आपने पंजाबी भाषा कहां से सीखी. इसके बाद विदेशी महिला बताती है कि उसने अपने यूनिवर्सिटी के एक दोस्त से पंजाबी भाषा सीखी है.
इस वीडियो को महिला ने 17 जुलाई को शेयर किया था. तब से अब तक इस 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, करीब 70 हजार लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं.
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यू ऑर सो स्वीट! आपको सलाम. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा पंजाबी में आपकी एसेंट ने आपको और प्यार बना दिया है.
महिला के वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है. इस तरह की पंजाबी बोलने में भारतीय भी मात खा जाएं. महिला का नाम कैला मौरी है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उसने कैप्शन लिखा था - वह चाह से भी ज़्यादा मीठी थी.