menu-icon
India Daily

वर्किंग प्रोफेशनल्स की नींद में मदद कर रहे चीनी स्लीपमेकर्स, जानिए कैसे करते हैं काम?

China Sleepmakers: चीन में एक नया पेशा उभरकर सामने आया है. यह स्लीपमेकर्स के नाम से जाना जाता है. यह उन लोगों की मदद करता है जो जीवन में तनाव और नींद की कमी से जूझ रहे हैं. स्लीपमेकर्स उन्हें भावनात्मक और सहज लहजे में बातचीत के जरिए अच्छी नींद के लिए प्रेरित करते हैं. यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से काम करते हैं.

India Daily Live
वर्किंग प्रोफेशनल्स की नींद में मदद कर रहे चीनी स्लीपमेकर्स, जानिए कैसे करते हैं काम?
Courtesy: Social Media

China Sleepmakers: चीन में वर्किंग प्रोफेशनल्स की मदद के लिए एक नया कामकाजी ( स्लीपमेकर्स) वर्ग तैयार हो रहा है. यह उन प्रोफेशनल्स (996) की मदद कर रहा है जो सुबह 9 से 6 बजे तक हफ्ते में 6 दिन काम करते हैं.  इन लोगों पर काम के अलावा वैवाहिक, परिवार और जीवन से जुड़े कई अन्य तरह के दवाब होते हैं. उन्हें इन तनाव से दूर करने में स्लीपमेकर्स मदद कर रहे हैं. 

रिपोर्ट के अनुसार, स्लीपमेकर्स के रूप में जाने जाने वाले यह पेशेवर 9 से 6 काम करने वाले वर्किंग प्रोफेशनल्स से सरल तरीके से बातचीत और इमोशनल सपोर्ट के जरिए अच्छी नींद के लिए प्रेरित करते हैं. ताओजी जो एक स्थिर नौकरी वाली पार्टटाइम स्लीपमेकर ने इसके बारे में बताया कि किसी अजनबी के साथ व्यक्तिगत समस्याओं पर चर्चा करने से भावनात्मक बोझ कम करने में मदद मिलती है. इस कारण बेहतर नींद आती है. 

आने लगती है अच्छी नींद 

गुआंगजौ डेली के अनुसार ,ताओजी ने कहा कि व्यक्तिगत समस्याओं पर अजनबी के साथ चर्चा करना आपके लिए बेहतर है. यह आपके अंदर भरे कचरे और असंतोष को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है.  उन्होंने आगे कहा कि आप यह बातें परिवार या दोस्तों के साथ साझा नहीं कर सकते हैं.  एक बार जब यह हो जाता है तब आपको अच्छी नींद आने लगती है. 

कमाई भी नहीं है कम 

स्लीपमेकर्स को प्लेटफॉर्म पर कई लेवल्स में डिवाइड किया गया है. स्लीपमेकर्स के अनुभव के आधार पर उसकी कमाई होती है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार, एक चीफ स्लीपमेकर 36 यूएस डॉलर प्रति घंटे कमा रहा है. वहीं फुल टाइम स्लीपमेकर पूरे महीने में लगभग 4200 यूएस डॉलर की कमाई कर रहा है. 

कैसे करते हैं काम?

ताओजी के ज़्यादातर ग्राहक 1990 और 2000 के दशक में जन्मे युवा वयस्क हैं जो जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए सुनने वाले कान और भावनात्मक समर्थन की तलाश करते हैं.  स्लीपमेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से काम करते हैं.