T20 World Cup 2026

'पहले मुझे छेड़ा, फिर अपने कपड़े उतार दिए', मुंबई की पीड़िता की आपबीती

मुंहई के जुहू इलाके में महिला के साथ छेड़छाड़ हुई. अपनी आपबीती सुनाते हुए महिला ने कहा कि मेरे साथ सड़क पर खड़े शख्स ने छेड़खानी की. विया दोशी ने अपनी आपबीती एक्स पर शेयर की है. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक व्यक्ति जुहू के जानकी कुटीर इलाके में शॉर्ट्स और बनियान पहने फुटपाथ पर दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है.

Social Media
India Daily Live

मुंबई के जुहू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. एक महिला ने एक्स पर अपनी आपबीती साझा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. एक व्यक्ति जुहू के जानकी कुटीर इलाके में शॉर्ट्स और बनियान पहने फुटपाथ पर दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. महिला ने आरोप लगया है कि ये शख्स उसके साथ छेड़खानी कर रहा था. विया दोशी नाम की एक्स यूजर ने आपबीती साझा करते हुए कहा कि यह तीसरी बार है जब उसे उसी स्थान पर अर्ध-नग्न पुरुषों द्वारा उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है. 

उसकी पोस्ट के अनुसार, ये पुरुष सड़क के बीच में अपनी पैंट उतारकर उसे पुकारता है. विया दोशी ने अपनी आपबीती एक्स पर शेयर की है. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक व्यक्ति जुहू के जानकी कुटीर इलाके में शॉर्ट्स और बनियान पहने फुटपाथ पर दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में महिला को भाग रहे व्यक्ति को आवाज़ लगाते हुए सुना जा सकता है. हालांकि, वीडियो में यह नहीं दिखाया गया है कि व्यक्ति सड़क के बीच में ज़ोर से आवाज़ लगाकर उसे परेशान कर रहा है.

निर्भया स्क्वॉड ने नहीं किया रिस्पॉन्स 

महिला ने यह भी बताया कि निर्भया स्क्वॉड से फोन पर संपर्क करने की उसकी कोशिश का कोई जवाब नहीं मिला. फिर उसने एक्स पर मुंबई पुलिस से संपर्क किया, वीडियो शेयर किया और सहायता मांगी. उसने कहा कि जुहू, जानकी कुटीर क्षेत्र में यह आदमी अपनी पैंट उतारकर बदतमीज़ी करता हुआ दिखाई दिया, बीच सड़क पर मुझे ज़ोर से पुकार रहा था. यह आज सुबह 8:55 बजे हुआ. यह तीसरी बार है जब मेरे साथ इस स्थान पर अलग-अलग पुरुषों द्वारा छेड़खानी का सामना करना पड़ा है. 

मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई

उन्होंने आगे कहा, मैं आपसे इस क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह करती हूं क्योंकि मैंने इस स्थान पर कई महिलाओं को ऐसी ही कहानियां बताते सुना है. मैंने निर्भया स्क्वॉड को कॉल करने की कोशिश की, लेकिन मेरा कॉल रिसीव नहीं हुआ. कृपया मदद करें. मुंबई पुलिस ने उनकी पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, हमने आपको फॉलो किया है. कृपया अपना संपर्क विवरण डीएम में साझा करें. इसके बाद दोशी ने एक अपडेट में बताया कि पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की है.