बांग्लादेश में पिता ने जान पर खेलकर बचाई अपने बच्चे की जान, वीडियो हो रहा वायरल
बांग्लादेश के एक रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर एक पिता ने अपनी सूझबूझ से अपने बच्चे की जान बचा ली. देखें वीडियो-
बांग्लादेश के एक रेलवे स्टेशन का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इसमें एक पिता ने अपनी सूझबूझ और बहूदुरी से अपने बच्चे की जान बचा ली. बता दें कि यह घटना तब हुई जब पिता और उसका बच्चा प्लेटफॉर्म पर खड़े थे. बच्चा अचानक से प्लेटफॉर्म के नीचे गिर गया. वो रेलवे ट्रैक पर जा गिरा. ठीक उसी समय, एक ट्रेन तेजी से स्टेशन की ओर आ रही थी.
ऐसा होते ही पिता ने एक भी सेकेंड बर्बाद नहीं किया और वो ट्रैक पर कूद पड़ा. उसने बच्चे को तुरंत अपने शरीर से पूरी तरह से ढक लिया जिससे वो बच जाए. जब ट्रेन उनके ऊपर से गुजर रही थी. ट्रेन के कई डिब्बे पिता और बच्चे के ठीक ऊपर से गुजरे. इस दौरान पिता अपने बच्चे को लेकर ट्रैक पर बिना हिले-डुले लेटा रहा.
हैरान रह गए प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग:
प्लेटफॉर्म पर जितने लोग खड़े थे वो हैरान रह गए और डर के मारे सभी स्थिर रहे. हर कोई बस ट्रेन को गुजरते देख रहा था. ट्रेन जब पूरी तरह गुजर गई तब पता चला कि कि पिता और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित थे. उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं आई थी. जैसे ही खतरा टला, लोग उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े.
सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा ये वीडियो:
कई लोगों ने पिता के लिए तालियां बजाना और उनका हौसला बढ़ाना शुरू कर दिया, उनकी हिम्मत और तुरंत लिए गए कदम की तारीफ की. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर शेयर किया गया है. कई लोगों ने कहा है कि उनके पिता के प्यार और खतरनाक स्थिति में तुरंत सही फैसला लेने की क्षमता ने उनकी जान बचा ली.
यह घटना किस स्टेशन की है, पिता का नाम क्या है, बच्चे का नाम क्या है, इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है. इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है.
और पढ़ें
- बारातियों के साथ-साथ चलता कूलर, तपती गर्मी के बीच इंडियन वेडिंग में देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल
- गलती से घर खुला छोड़ गई महिला, वापस आने तक पहरेदारी देता रहा डिलीवरी बॉय; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
- ऑर्केस्ट्रा में डांस कर रही डांसर को गोद में उठाया, सर फिरे दिवाने की दिवानगी देख दंग रह गए लोग; वीडियो हुआ वायरल