menu-icon
India Daily

प्रयागराज के हॉस्टल में आधी रात घुसा नशे में धुत युवक, छात्राओं के साथ की मारपीट; वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति नशे की हालत में लड़कियों के हॉस्टल में घुस जाता है और उन पर हमला करने लगता है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
प्रयागराज के हॉस्टल में आधी रात घुसा नशे में धुत युवक, छात्राओं के साथ की मारपीट; वीडियो वायरल
Courtesy: AI

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हॉस्टल का वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. मिल रही जानकारी के मुताबिक रात के अंधेरे में एक युवक ने दो छात्राओं के कमरे में घुसकर उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की. इस घटना ने महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह घटना 18 मई की रात करीब 2 बजे बताई जा रही है. मिल रही जानकारी के मुताबिक जिस लड़के ने लड़की पर हमला किया वह हॉस्टल मालिक का बेटा था. नशे में उसने आधी रात में युवक ने दोनों छात्राओं के कमरे का दरवाजा जोर-जोर से पीटना शुरू किया. जब छात्राओं ने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपी ने दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवक की इस हरकत को देखकर छात्राएं डर गई और चीखने लगी. चीख सुनकर पास में रहने वाली महिला मदद के लिए पहुंची, लेकिन युवक ने उस महिला के भी बाल खींचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. दोनों छात्राओं ने रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी मारने लगा.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं. एक छात्रा अमेठी जिले की रहने वाली बताई जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि शुभम द्विवेदी पिछले 10 दिनों से लगातार कॉल और मैसेज कर के उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहा था. जब छात्राओं ने कॉल्स उठाना बंद कर दिया तो आरोपी ने दरवाजा तोड़कर कमरे में आने की कोशिश करने लगा.

मामले की जांच कर रही पुलिस

छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस पहुंचने के बाद भी शुभम द्विवेदी ने टूटे कांच से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी. आरोपी शुभम द्विवेदी को शिवकुटी पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर तुरंत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की. हालांकि, बाद में अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी.

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं. हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है. वायरल हो रहे वीडियो के कमेंट ने युवक को लेकर गुस्सा जाहिर किया है और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं.