अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से क्रूड ऑयल सप्लाई चेन प्रभावित है. ईंधन की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता का माहौल बन गया है. लोगों का कहना है कि महाराष्ट्र के कुछ ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो रही है, जिसके कारण आम जनता में चिंता का माहौल है. पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगी हैं, लोग डब्बों में पेट्रोल-डीजल भर कर ले जा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोग प्लास्टिक के बड़े-बड़े डब्बे लेकर पेट्रोल-पंप की ओर दौड़ लगा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इलाके का पेट्रोल पंप कुछ देर के लिए खुल रहा है, जिसके कारण आम जनता में पेट्रोल-डीजल लेने की होड़ लगी है.
वायरल हो रहा वीडियो महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले का बताई जा रही है, जिसमें ईंधन की कमी का डर साफ नजर आ रहा है. लोणार तालुका के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर जब ईंधन पहुंचा, तो स्थानीय लोग प्लास्टिक के बड़े-बड़े डिब्बे लेकर दौड़ पड़े. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग पेट्रोल भरवाने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं. लोगों में यह डर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग न खुद के बारे में और ना ही किसी और के बारे में सोच पा रहे हैं. ग्रामीण इलाकों में दिन भर कई पेट्रोल पंप बंद रहने के कारण जब भी कोई स्टेशन खुलता है, तो भारी भीड़ जमा हो जाती है, लोगों में डर है कि कहीं ईंधन पूरी तरह खत्म न हो जाए. उन्हें डर है कि पेट्रोल रुक सकता है, जिसके कारण लोग ज्यादा मात्रा में खरीद कर इसे स्टोर कर रहे हैं.
Buldhana, Maharashtra - Long queues and a huge crowd were seen at a petrol pump in Lonar town of Buldhana district after diesel was finally supplied following a prolonged shortage. Vehicle owners in the area had been facing severe difficulties due to the unavailability of diesel… pic.twitter.com/O2SiJriKD0
— NextMinute News (@nextminutenews7) May 22, 2026
महाराष्ट्र के वाशिम जिले के अकोला नाका इलाके में शनिवार को ईंधन की कमी को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी. जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि कतार में अनुशासन बनाए रखने को लेकर हुई कहा-सुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई. इस घटना ने स्थानीय प्रशासन के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है. ईंधन की कमी की ऐसी घटनाएं इस बार पहली नहीं हैं. मार्च 2026 में तमिलनाडु के चेन्नई में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के जार में ईंधन खरीदना कानूनी है या नहीं.