Mini Cooper S GP Inspired Edition: मिनी इंडिया ने नई कूपर एस जीपी इंस्पायर्ड एडिशन को लॉन्च कर दिया है. यह नया मॉडल दमदार मिनी जीपी से प्रेरित है और इसमें कई स्पोर्टी कॉस्मेटिक अपडेट, विशेष डिटेलिंग और परफॉर्मेंस-फोकस्ड फीचर्स दिए गए हैं. यह कार भारत में पूरी तरह से निर्मित यूनिट (CBU) के रूप में उपलब्ध है और इसकी डिलीवरी शुरू हो चुकी है. भारतीय बाजार के लिए केवल 30 यूनिट्स ही आवंटित की गई हैं.
लिमिटेड एडिशन स्टाइलिंग
- मिनी कूपर एस जीपी इंस्पायर्ड एडिशन को एक खास लेजेंड ग्रे पेंट शेड में पेश किया गया है, जिसमें बॉडी पर कई चिली रेड हाइलाइट्स हैं.
- रूफ, मिरर कैप्स, बोनट स्ट्राइप्स और साइड ग्राफिक्स सभी में लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हैचबैक को और भी आक्रामक लुक मिलता है.
- अन्य स्पोर्टी फीचर्स में जेसीडब्ल्यू स्पॉइलर एक्सटेंशन, नए विंगलेट्स और रियर डिफ्यूज़र शामिल हैं.
- हैचबैक में खास अलॉय व्हील डिजाइन और जीपी से प्रेरित लाल व्हील हब कैप्स भी दिए गए हैं.
केबिन के बारे में
- अंदरूनी हिस्से में स्पोर्टी ब्लैक थीम, जेसीडब्ल्यू स्पोर्ट्स सीटें और लाल रंग की डिटेलिंग दी गई है.
- डैशबोर्ड पर मिनी ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पर चलने वाला एक बड़ा गोलाकार ओएलईडी टचस्क्रीन डिस्प्ले है.
- यह सिस्टम वॉइस कमांड, नेविगेशन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है.
पैनोरमिक ग्लास रूफ
- इस हैचबैक में हेड-अप डिस्प्ले, हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है.
- मिनी ने केबिन के अंदरूनी हिस्से में रिसाइकल्ड मटेरियल और क्रोम-फ्री सतहों का इस्तेमाल किया है.
- जीपी इंस्पायर्ड एडिशन में कई ड्राइविंग मोड दिए गए हैं, जिनमें गो-कार्ट मोड, ग्रीन मोड और विविड मोड शामिल हैं.
- ये मोड कार की लाइटिंग, साउंड इफेक्ट्स और ड्राइविंग के अनुभव को बदल देते हैं.
- मिनी का कहना है कि ये सेटअप ड्राइविंग के अनुभव को और भी रोमांचक बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है .
इंजन और परफॉर्मेंस
- इस हैचबैक में मिनी ट्विनपावर टर्बो टेक्नोलॉजी से लैस 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है.
- यह इंजन 204 हॉर्सपावर की शक्ति और 300 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है.
- इसे 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
- मिनी का दावा है कि यह कार 6.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी अधिकतम गति 242 किमी/घंटा है.
- इस हैचबैक में एडैप्टिव सस्पेंशन और जेसीडब्ल्यू स्पोर्ट ब्रेक भी दिए गए हैं.
सेफ्टी फीचर्स
MINI Cooper S GP Inspired Edition में सुरक्षा का भी खासा ध्यान रखा गया है;
- क्रूज कंट्रोल
- पार्किंग असिस्टेंट
- रियर-व्यू कैमरा और कम्फर्ट एक्सेस जैसी सुविधाओं से लैस है.
- सुरक्षा उपकरणों में मल्टीपल एयरबैग,
- ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम)
- स्टेबिलिटी कंट्रोल
- ब्रेक असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग शामिल हैं.
कीमत के बारे में
MINI Cooper S GP Inspired Edition जो लोग खरीदना की सोच रहे हैं उन्हें कीमत के बारे में भी जान लेना चाहिए. रिपोर्ट की मानें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 58.90 लाख रुपये बताई जा रही है.