menu-icon
India Daily

आज SRH और RCB में होगी भिड़ंत, जानें घर बैठे कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग

आज, यानी 22 मई को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होने वाला है. आज का मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है क्योंकि दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं. मैच से जुड़े सभी डिटेल्स आप यहां देख सकते हैं. 

shanu
Edited By: Shanu Sharma
आज SRH और RCB में होगी भिड़ंत, जानें घर बैठे कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग
Courtesy: X (@Akshatgoel1408)

IPL 2026 अपने आखिरी दौर में और भी रोचक हो गई है. आज यानी शुक्रवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होने वाला है.

आज का मुकाबला टॉप-2 पोजीशन के लिए निर्णायक साबित हो सकता है. दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं, लेकिन क्वालीफायर-1 में सीधे एंट्री पाने के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है.

क्या कहता है पॉइंट्स टेबल?

पॉइंट्स टेबल के मुताबिक RCB 13 मैचों में 9 जीत के साथ टॉप पर मौजूद है, वहीं SRH 13 मैचों में 8 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है. ऐसे में RCB के लिए समीकरण बेहद सीधा है. अगर वे SRH को किसी भी अंतर से हरा देते हैं तो टेबल टॉपर बने रहेंगे और क्वालीफायर-1 में पहुंच जाएंगे. SRH के लिए रास्ता थोड़ा जटिल है. टॉप-2 में जगह बनाने के लिए सनराइजर्स को आज RCB को बड़े अंतर से हराना होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे मैदान में नजर आ सकते हैं, वहीं आरसीबी की ओर से जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा , टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा टीम में रह सकते हैं.

हेड-टू-हेड

दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें SRH ने 14 मैच जीते हैं, जबकि RCB की झोली में 12 जीत आई है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा. हैदराबाद में SRH का घरेलू रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है, जो उन्हें इस मैच में थोड़ी बढ़त देता है.

कैसा रहेगा मौसम?

राजीव गांधी स्टेडियम की पिच इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो रही है. इस मैच में भी अच्छे स्कोर बन सकते हैं. दोनों टीमें संभवत पहले गेंदबाजी चुन सकती हैं ताकि रात में ओस का फायदा उठाया जा सके. मैच के दिन हैदराबाद में मौसम साफ रहने वाला है. बारिश का कोई खतरा नहीं है. आज के इस महामुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.