5.5 लाख से सीधा 45 लाख हुई इस लड़के की सैलरी, इस तरह किया कारनामा

Viral: जब सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके दावे पर सवाल उठाए तो उन्होंने और भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में सैलरी से ज्यादा अनुभव पर ध्यान देना चाहिए.

Social Media
Gyanendra Tiwari

Viral: दिल्ली के एक युवा टेक प्रोफेशनल ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे सुनकर हर नौकरीपेशा व्यक्ति हैरान है. महज एक साल पहले 5.5 लाख रुपये सालाना की सैलरी से अपना करियर शुरू करने वाले इस युवक को अब 45 लाख रुपये प्रतिवर्ष का जॉब ऑफर मिला है. उन्होंने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर साझा की.

इस टेक प्रोफेशनल ने लिखा, "पिछले साल मैंने IBM में 5.5 लाख रुपये के CTC पर अपना फुल-टाइम करियर शुरू किया था. अब मेरे पास 45 लाख से अधिक का CTC ऑफर है. यह किसी सपने से कम नहीं लगता." उन्होंने आगे कहा, "मैं एक मिडल-क्लास फैमिली से आता हूँ, और इतनी तेजी से ग्रोथ मिलना आज भी मुझे सपना सा लगता है."

अनुभव को प्राथमिकता दी, ना कि पैसे को


जब सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके दावे पर सवाल उठाए तो उन्होंने और भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में सैलरी से ज्यादा अनुभव पर ध्यान देना चाहिए.

उन्होंने कहा, "ऐसी कंपनियां यह नहीं देखतीं कि पिछली जॉब में आप कितना कमा रहे थे. अगर आप में टैलेंट है, तो आपको अच्छा पैकेज मिल सकता है."

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

जहां कई यूजर्स ने इस कामयाबी पर उन्हें बधाई दी, वहीं कुछ लोगों को इस छलांग पर शक भी हुआ. एक यूजर ने लिखा, "एक साल में 45 लाख का ऑफर? यह तो कमाल है! कुछ टिप्स शेयर करिए."

वहीं एक और यूजर ने कहा, "ये दिखाता है कि अगर फोकस सही हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कुछ भी संभव है."