Sawan 2026

VIDEO: दीप्ति शर्मा का सुपर कैच देख सब रह गए दंग, हवा में उड़कर पकड़ी गेंद

दीप्ति शर्मा ने द हंड्रेड टूर्नामेंट में शानदार एक हाथ का कैच लेकर अपनी फील्डिंग का जलवा दिखाया. इस यादगार प्रयास ने मुकाबले में सभी का ध्यान खींचा.

X (@CricCrazyJohns)
Meenu Singh

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने हेडिंगली में खेले गए द हंड्रेड महिला टूर्नामेंट में अपने एक करिश्माई कैच के लिए चर्चा में  हैं. उन्होंने मुकाबले में अपनी बेहतरीन फील्डिंग से सबको प्रभावित किया. उन्होंने सनराइजर्स लीड्स महिला और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स महिला के मैच में ऐसा कैच पकड़ा जिसे इस सीजन के बेहतरीन कैचों में गिना जा रहा है. उनके शानदार प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट प्रशंसक उनकी तारीफ कर रहे हैं. यह पल मुकाबले की यादगार घटनाओं में शामिल रहा.

दीप्ति के कैच ने जीता दिल

बता दें भारतीय टीम की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने हेडिंगली में खेले गए मुकाबले के दौरान अपनी शानदार चुस्ती दिखाई. मैनचेस्टर सुपर जायंट्स महिला की बल्लेबाज पेज स्कोलफील्ड ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन दीप्ति ने फिल्डिंग में अपनी तत्परता दिखाते हुए गेंद पर नजर बनाए रखी और जैसे ही गेंद उनके नजदीक आई उन्होंने हवा में उड़कर एक हाथ से गेंद को लपक लिया. 


एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच

दीप्ति ने अपनी बाईं ओर दौड़ लगाई और डाइव लगाकर एक हाथ से बेहतरीन कैच पूरा किया. उनकी इस कोशिश ने बल्लेबाज पेज स्कोलफील्ड की पारी को समाप्त कर दिया. स्कोलफील्ड 5 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुईं. इस विकेट का श्रेय गेंदबाज हन्ना बेकर को मिला. 

दर्शकों ने की फील्डिंग की तारीफ

दीप्ति के इस कैच को देखकर मैदान में मौजूद दर्शक और कमेंटेटर भी हैरान रह गए. अब सोशल मीडिया पर भी इस कैच की खूब चर्चा हुई. प्रशंसकों ने दीप्ति की तेज प्रतिक्रिया और शानदार एथलेटिक क्षमता की जमकर सराहना की.

स्मृति मंधाना की पारी रही खास

हालांकि मुकाबले में जीत मैनचेस्टर सुपर जायंट्स महिला टीम के नाम रही. टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की. स्मृति मंधाना ने 50 गेंदों पर नाबाद 88 रन बनाकर अपनी टीम को 96 गेंदों में 147/6 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. दीप्ति ने गेंदबाजी में भी प्रभाव छोड़ा और 20 गेंदों में केवल 30 रन दिए.