US Israel Iran War

'राणा जी माफ करना गलती...', बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के सामने डांस करती महिला का वीडियो वायरल

बिहार के प्रसिद्ध बाहुबली नेता अनंत सिंह अक्सर चर्चे में रहते हैं. एक बार फिर से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. जिसमें छोटे सरकार के सामने एक महिला डांस करती नजर आ रही है.

X SG (@Vijaykrthakur90)
Shanu Sharma

पहले के जमाने में राजा-महाराजा अपने मनोरंजन के लिए डांस देखने का शौक रखते थे. लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया लोगों के बीच से यह कल्चर खत्म होता चला गया. लेकिन अभी भी कुछ लोग हैं, जो ऐसे शौक रखते हैं. जिसमें से बिहार में अपनी दबंग छवि के लिए मशहूर मोकामा विधायक अनंत सिंह का भी नाम शामिल है.

'छोटे सरकार' के नाम से प्रसिद्ध इस बाहुबली नेता अनंत सिंह का एक वीडियो तेज से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो गोपालगंज दौरे के दौरान का बताया जा रहा है. जहां उनके समर्थकों ने राजसी अंदाज में उनका स्वागत किया. निजी समारोह में शामिल होने पहुंचे अनंत सिंह के स्वागत में हथियार लहराए गए और मुजरा महफिल सजाई गई, इस महफिल में नोटों की बारिश होती दिखी.

अनंत सिंह का वीडियो वायरल

मोकामा विधायक अनंत सिंह गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमराव गांव पहुंचे थे. यहां स्थानीय मुखिया गुड्डू राय के पुत्र के उपनयन संस्कार में वे शामिल हुए. एक निजी कार्यक्रम के लिए पहुंचे नेता के स्वागत में उनके समर्थकों ने पूरी तरह से अनंत सिंह की पुरानी छवि को दोहराया. समारोह को यादगार बनाने के लिए भोजपुरी गीतों की महफिल सजाई गई, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ भोजपुरी स्टार गुंजन सिंह और गोलू राजा भी शामिल थे.


अनंत सिंह के पहुंचते ही उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. उनके समर्थक खुलेआम हथियार लहराते नजर आए. इस दृश्य को देखकर ऐसा लग रहा था मानो कोई स्थानीय राजा या महाराजा पधारे हों. कार्यक्रम स्थल को खास तौर पर सजाया गया था, जहां पारंपरिक अंदाज में महफिल का आयोजन किया गया.

महफिल में नोटों की बारिश

महफिल की सबसे चर्चित हिस्सा मुजरा था. नर्तकियां पारंपरिक गीतों 'तवाइफ कहां किसी से मोहब्बत करती है' और 'मुझको राणा जी माफ करना' पर नृत्य करती दिखीं. विधायक अनंत सिंह पुराने अंदाज में आराम से बैठकर इस प्रदर्शन का आनंद लेते नजर आए. उनके समर्थकों ने भी महफिल को और रंगीन बनाने के लिए नोटों की बारिश कर दी. इ

स दौरान माहौल पूरी तरह से उत्साही रहा और हर कोई इस आयोजन में खूब शामिल दिखा. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गई है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक वीडियो की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराने और अवैध गतिविधियों की शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों का  गुस्सा फूंटा है.