Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

लाखों का पैकेज, फिर भी कोई साथ नहीं...अकेलापन दूर करने के लिए इंजीनियर चलाने लगा ऑटो

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत ही तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें माइक्रोसॉफ्ट की हुडी पहन कर एक युवक रिक्शा चला रहा है. इस तस्वीर को सोशल हैंडल एक्स पर वेंकटेश गुप्ता नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया था. देखते ही देखते इस पोस्ट पर लाखों लोगों ने कमेंट किया. बताया जा रहा है कि रिक्शा चालक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो अकेलापन को दूर करने के लिए छुट्टी वाले दिन रिक्शा चलाते हैं.

Social Media
India Daily Live

कहते हैं खाली दिमाग शैतान का होता है और यह काफी हद तक ऐसे इंसानों के लिए कहा जाता है जिन्हें जिंदगी में अकेलापन खूब खलता है. खास कर नौकरी पेशे वाले लोगों में भी खाली और अकेलापन की समस्या ज्यादा देखी जाती है. कई बार तो लोग इससे इतने ज्यादा ग्रसित हो जाते हैं कि बिना डॉक्टर के सलाह के उनका रिकवर होना मुश्किल हो जाता है. हालांकि इस समस्या से उभरने और सुकून को तराशने के लिए एक माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर ने ऐसा तोर निकाला है जिसे देखने के बाद आप भी बोल उठेंगे भाई, 'ये सही है.'


दरअसल सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें माइक्रोसॉफ्ट टैकी अकेलापन दूर करने के लिए वीकेंड में ऑटो रिक्शा चलाता है. इस स्टोरी को सोशल हैंडल एक्स पर वेंकटेश गुप्ता नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया था.

 माइक्रोसॉफ्ट इंजिनियर चलाने लगा रिक्शा

इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, कोरमंगला में माइक्रोसॉफ्ट के एक 35 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मुलाकात हुई, जो वीकेंड में अकेलापन दूर करने के लिए नम्मा यात्री चला रहा था. इस वायरल फोटो में इंजीनियर को माइक्रोसॉफ्ट हुडी में ऑटो रिक्शा चलाते हुए देखा जा सकता है. माइक्रोसॉफ्ट टैकी की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

'भाई ने नारायण मूर्ति की सलाह को...'

वायरल पोस्ट पर बहुत लोगों ने रिएक्ट किया है. इनमें कुछ ने तो इंजीनियर की स्थिति को लेकर सहानुभूति जताई तो कुछ लोगों ने इसे मूनलाइटिंग से जोड़कर देखा. वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई ने नारायण मूर्ति की सलाह को बहुत गंभीरता से लिया है.

'अकेले रहना काफी ओवररेटेड है...'

वहीं एक यूजर ने लिखा- 'क्या तुम सच कह रहे हो? हमारा नकली सम्मान हमें इसकी इजाजत नहीं देता... वह इतना अकेला कैसे हो सकता है'?. एक यूजर ने लिखा- 'जैसे-जैसे इंडस्ट्री ग्रो कर रही है, वैसे-वैसे पेशेवरों के बीच अकेलापन की घटना बढ़ रही है.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'अकेले रहना काफी ओवररेटेड है'.