menu-icon
India Daily

भारत में अवैध रूप से रह रही थी बांग्लादेशी एडल्ट स्टार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 एडल्ट स्टार रिया बार्डे को महाराष्ट्र पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है. वह अपने परिवार के साथ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रही थीं. पुलिस उनके माता-पिता, भाई और बहन की भी तलाश कर रही है.

India Daily Live
भारत में अवैध रूप से रह रही थी बांग्लादेशी एडल्ट स्टार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Courtesy: social media

Riya Barde News: एडल्ट स्टार रिया बार्डे को महाराष्ट्र पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एडल्ट स्टार पर लगे आरोपों के मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रही थीं. पुलिस उनके माता-पिता, भाई और बहन की भी तलाश कर रही है.

कई धाराओं में मामला दर्ज
रिया बार्डे, जिन्हें एरोही बार्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है, को उल्हासनगर से गिरफ्तार किया गया. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 465, 468, 479, 34, और 14A के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दोस्त ने दर्ज कराया केस
रिया के खिलाफ उनके एक दोस्त प्रशांत मिश्रा ने केस दर्ज कराया था. प्रशांत ने पुलिस को बताया कि रिया भारत में अवैध रूप से रह रही है. पुलिस ने जांच के दौरान रिया के दस्तावेजों की समीक्षा की. जानकारी के अनुसार, रिया की मां का मूल स्थान बांग्लादेश है, जिन्होंने अरविंद बार्डे (रिया के पिता) से विवाह किया, जो महाराष्ट्र के अमरावती के निवासी हैं. इसके बाद, उन्होंने अपनी राष्ट्रीयता को भारतीय साबित करने के लिए फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए.

कतर में रहता है परिवार
उनके परिवार के सदस्यों में मां अंजलि बार्डे उर्फ रुबी शेख, पिता अरविंद बार्डे, भाई रविंद्र उर्फ रियाज शेख और बहन रितु उर्फ मोनी शेख शामिल हैं. उनके माता-पिता वर्तमान में कतर में बताए जा रहे हैं.

इससे पहले भी हुई थीं गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी रिया बार्डे को वेश्यावृत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया था.