सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कैब ड्राइवर और यात्री के बीच गाडी के अंदर धूम्रपान करने को लेकर तीखी नोकझोंक दिखाई दे रही है. दावा किया जा रहा है कि यात्री ने ड्राइवर की अनुमति लिए बिना कैब के अंदर सिगरेट जला ली, जिसके बाद ड्राइवर ने आपत्ति जताते हुए यात्रा जारी रखने से इनकार कर दिया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इसने यात्रियों के व्यवहार, निजी संपत्ति के सम्मान और व्यक्तिगत सीमाओं को लेकर नई बहस शुरू कर दी है.
वायरल वीडियो के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब यात्री ने कथित तौर पर कैब के अंदर सिगरेट पीनी शुरू कर दी. इस पर ड्राइवर ने शांत लेकिन स्पष्ट शब्दों में कहा कि उसकी गाडी के भीतर धूम्रपान की अनुमति नहीं है. ड्राइवर ने यात्री से पूछा कि क्या आपने सिगरेट जलाने से पहले मुझसे पूछा था? मेरी कार में स्मोकिंग की अनुमति नहीं है.
ड्राइवर का कहना था कि गाडी उसकी निजी संपत्ति है और उसमें क्या नियम होंगे, यह तय करने का अधिकार उसी का है. वीडियो में दिखाई देता है कि यात्री ने ड्राइवर की आपत्ति को स्वीकार करने के बजाय यह दलील दी कि चूंकि वह किराया दे रहा है, इसलिए उसे कैब में धूम्रपान करने से रोका नहीं जा सकता. यात्री ने कहा कि यह तो टैक्सी है, आप कौन होते हो मना करने वाले? पैसे तो दे रहे हैं. इसके बाद दोनों के बीच कुछ देर तक बहस चलती रही, लेकिन मामला शांत नहीं हो सका.
A man lights a cigarette while sitting in a cab.
— Lakshay Mehta (@lakshaymehta08) July 8, 2026
CAB DRIVER: Sir, did you ask me before lighting a cigarette? Smoking is not allowed in my car.
MAN: Why should I ask you? It’s not your car, it’s a taxi. You can’t just say smoking isn’t allowed 😳
DRIVER: I am cancelling the… pic.twitter.com/INaDEp8zBS
बहस बढने पर ड्राइवर ने किराये से ज्यादा अपनी शर्तों और सम्मान को महत्व देते हुए राइड रद्द करने का फैसला किया. उसने यात्री से गाडी से उतरने के लिए कहा और स्पष्ट शब्दों में अपनी बात रखी. ड्राइवर ने कहा कि मैं राइड रद्द कर रहा हूं. मुझे आपके पैसे नहीं चाहिए. कृपया मेरी कार से बाहर निकल जाइए. मैं टैक्सी ड्राइवर हूं, आपका नौकर नहीं.
ड्राइवर के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. कई लोगों का मानना है कि उसने अपनी गाडी के नियमों से समझौता न करके सही उदाहरण पेश किया. वायरल वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.