menu-icon
India Daily

Viral Video: गुस्सैल हाथी ने किया जोरदार हमला, वीडियो में देखें कैसे खिलौने की तरह पलट दी मिनी ट्रक

रिटायर्ड भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा द्वारा शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक विशालकाय हाथी अपनी अपार एक मिनी ट्रक को धक्का देकर गिरा देता है.

garima
Edited By: Garima Singh
Viral Video: गुस्सैल हाथी ने किया जोरदार हमला, वीडियो में देखें कैसे खिलौने की तरह पलट दी मिनी ट्रक
Courtesy: x

Wildlife Conservation: रिटायर्ड भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा द्वारा शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक विशालकाय हाथी अपनी अपार एक मिनी ट्रक को धक्का देकर गिरा देता है, जिससे सड़क जाम हो जाती है. घने जंगल से घिरी एक शांत सड़क पर रिकॉर्ड की गई यह घटना प्रकृति और मानव के बीच बढ़ते तनाव को दिखा रही है. 

सुशांत नंदा ने इस वीडियो के साथ एक गहरा मैसेज भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, "जंगल से एक याद... एक हाथी द्वारा मिनी ट्रक को उछालना न केवल ताकत, बल्कि तनाव भी दर्शाता है. वन्यजीव मनोरंजन के लिए नहीं हैं, उन्हें जगह और सम्मान मिलना चाहिए. दूर रहें और सुरक्षित रहें. जंगली जानवरों को आज़ाद घूमने दें." उनका यह संदेश वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने की जरूरत पर बल देता है.

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो अब तक लगभग 4,000 बार देखा जा चुका है और इसने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा छेड़ दी है. कई यूजर्स ने इस घटना को चिंताजनक बताते हुए वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में इंसानों के हस्तक्षेप पर सवाल उठाए. एक यूजर ने कमेंट किया की, "हम इंसान सीमाओं का सम्मान करना ही नहीं जानते," जबकि दूसरे ने इसे "चिंताजनक वीडियो" बताया. एक अन्य यूजर ने अनुमान लगाते हुए लिखा, "शायद यह नारंगी छावनी जैसा लग रहा है."

यात्रियों के लिए व्यावहारिक सलाह

कई यूजर्स ने इस वीडियो के जवाब में जंगल में यात्रा करने वालों के लिए उपयोगी सुझाव भी शेयर किए. एक यूजर ने सलाह दी, "इस तरह की सड़कों पर गाड़ी चलाते या यात्रा करते समय, अगर आपका सामना किसी जंगली जानवर से हो, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, तो बस धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करें, हॉर्न न बजाएं, घबराएं नहीं. वे जल्द ही अपने रास्ते ठीक हो जाएँगे." एक अन्य ने सावधानी की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, "यह बहुत चौंकाने वाला और चिंताजनक लग रहा है... बेहतर होगा कि जानवरों को उनकी जगह दी जाए."