एक पत्नी ने हॉस्पिटल में एडमिट पति का लाइफ सपोर्ट सिस्टम इसलिए हटवा दिया क्योंकि प्यार और रिश्ते में उसे धोखा मिला. यह घटना उत्तर पूर्वी चीन के लियाओनिंग प्रांत का है. यहां के 38 वर्षीय शख्स को काम के दौरान सेरेब्रल हेमरेज हो गया. आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसे आईसीयू में रखा गया. इस दौरान मेडिकल स्टाफ ने सर्जरी के लिए परमिशन प्राप्त करने के लिए उसकी पत्नी का पता लगाने की कोशिश की. लेकिन उस दौरान उसका कोई पता नहीं चल पाया. हालांकि कुछ ही देर बाद एक महिला अस्पताल पहुंची जो खुद को मरीज का पत्नी बता रही थी.
फिर डाक्टर ने महिला को उसके पति की गंभीर स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि शख्स कोमा में है और उसकी सर्जरी करनी होगी. फिर भी उसके बचने की संभावना बहुत कम है. इस बीच मरीज की जान को अस्थायी रूप से मेडिकल उपकरणों से बचाने की कोशिश जारी रखी गई. इस दौरान जब महिला को पेपर साइन करने के लिए दिया गया तो उसने कंसेंट पेपर पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया और डॉक्टरों से अपने पति की लाइफ सपोर्ट सिस्टम को हटा देने का फरमान दे दिया.
महिला के मुताबिक उसका पति जहां काम करता था उसकी घर की मालकिन से उसका अवैध संबंध था. जिसके लिए दोनों के बीच खूब झगड़ा होता था.बिना तलाक के पति उसको छोड़कर मालकिन के घर में उसके साथ रह रहा था. इसलिए उसने डॉक्टर से उसको मारने के लिए कह दिया.
गौरतलब है कि चीनी कानून के मुताबिक डॉक्टरों को मरीज के परिवार को सर्जरी के जोखिमों के बारे में सूचित करना और सर्जरी के लिए उनकी लिखित सहमति लेना जरूरी है. महिला के इस चौंकाने वाले कदम ने प्यार और विश्वासघात पर बहस शुरू कर दी. सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होते ही लोग जम कर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यहां एक यूजर ने कहा, इस 'महिला के पास दिल नहीं है, इलाज तो जारी रखती'.