India vs Bangladesh: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उन्नाव के एक लड़के का है जो भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच देखने के लिए साइकिल से उन्नाव से कानपुर पहुंचा था. बता दे, उन्नाव से कानपुर की दूरी 58 किलोमीटर है. ये दूरी तय करने के लिए उस लड़के को 7 घंटे लगे. जानकारी के अनुसार वो सुबह के अंधेरे में साइकिल से निकला और 11 बजे कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंचा .
A 15-year-old kid rode 58 kilometers on his bicycle just to watch Virat Kohli bat pic.twitter.com/rigqQBoCHq
— A (@_shortarmjab_) September 27, 2024
वही अगर इस मैच की बात करें तो खराब रोशनी के कारण पहले दिन का मैच छोटा हो गया और बांग्लादेश ने 107-3 का स्कोर बनाया था.इस मैच को रद्द कर दिया गया और सीरीज में 1-0 से आगे चल रहे भारत ने मौसम खराब होने के बाद भी फील्डिंग करने का फैसला किया और रोहित शर्मा का ये फैसला सही साबित हुआ.
ये है मैच की स्थिति
उन्होंने ओपनर जाकिर हसन को शून्य पर आउट किया और शादमान इस्लाम को 24 रन पर एलबीडब्लू आउट किया.कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 31 रन बनाए और मोमिनुल हक के साथ मिलकर पारी को संभाला और पहले सत्र के शेष समय में 51 रन जोड़े. हालांकि, भारत के मैच के हीरो रविचंद्रन अश्विन ने लंच के बाद साझेदारी को तोड़ा. जिन्होंने शुरुआती जीत में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था .