menu-icon
India Daily

स्कूल में 5 साल के बच्चे को क्लास मॉनिटर ने बुरी तरह पीटा, CCTV फुटेज देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

लखनऊ के ALS एकेडमी स्कूल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नर्सरी के 5 साल के एक बच्चे को उसकी क्लास मॉनिटर ने लगभग 2 मिनट तक बुरी तरह पीटा. देखें वीडियो...

Shilpa Shrivastava
स्कूल में 5 साल के बच्चे को क्लास मॉनिटर ने बुरी तरह पीटा, CCTV फुटेज देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Courtesy: X

Viral Video: लखनऊ के ALS एकेडमी स्कूल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नर्सरी के 5 साल के एक बच्चे को उसकी क्लास मॉनिटर ने लगभग 2 मिनट तक बुरी तरह पीटा. टीचर क्लास से बाहर चली गई थीं, जिसका फायदा उठाकर मॉनिटर ने बच्चे पर अत्याचार किया. यह पूरी घटना क्लासरूम के CCTV कैमरा में रिकॉर्ड हो गया है.

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि टीचर क्लास में करीब 18 बच्चों को सिर नीचे करके बैठने को कहती हैं. फिर वे मॉनिटर को क्लास संभालने को कहकर बाहर चली जाती हैं. टीचर के बाहर जाते ही मॉनिटर ने सिर उठाने वाले बच्चों को मारना शुरू कर दिया. 

क्लास में क्या हुआ:

जब 5 साल के बच्चे ने कुछ सेकंड के लिए सिर उठाया तो मॉनिटर उसकी डेस्क पर पहुंच गई. उसने बच्चे को कई बार थप्पड़ मारे और जबरदस्ती सिर को डेस्क पर दबाने की कोशिश की. बच्चा रोने लगा, लेकिन फिर भी मारपीट जारी रही. बच्चा डर के मारे उठकर क्लास से बाहर जाने की कोशिश करने लगा. मॉनिटर ने उसे रोका, घसीटा, फिर से थप्पड़ मारे और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. बच्चा दूसरा दरवाजा खोलने की कोशिश करता है, लेकिन मॉनिटर उसे फिर से घसीटकर डेस्क पर ले जाती है और मारती है. देखें वीडियो-

आगे क्या हुआ?

लगभग 10 मिनट बाद टीचर वापस आईं. बच्चे ने रोते हुए उन्हें पूरी बात बताई. घर पहुंचने पर बच्चे का चेहरा सूजा हुआ और चोटों से भरा था. माता-पिता ने स्कूल जाकर CCTV फुटेज देखा और पूरी घटना जान ली. इस घटना के बाद स्कूल ने क्लास मॉनिटर को तुरंत निकाल दिया है. माता-पिता ने कहा कि इतने छोटे बच्चे के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है. वे बच्चे की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं.