Video: थार गाड़ी की छत से छात्रों के गिरने का वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर अपलोड करते ही लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा है. यह वीडियो मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है. जहां 12वीं के छात्र फेयरवेल पार्टी करने जा रहे थे. इसमें से बीच वाले छात्र के हाथ में पिस्टल भी नजर आ रही है.
बताया जा रहा है कि ये छात्र 12वीं की थे और फेयरवल पार्टी में शामिल होने के लिए थार की छतपर बैठकर जा रहे थे. वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि तीनों छात्र कैसे बोनट पर पैर रकखर बैठे हैं. तीनों ही ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं. इनके पीछे और भी कई गाड़ियां आ रही हैं. पूरी रैली निकालकर इलाके में रौब दिखा रहे थे.
मध्य प्रदेश का मामला pic.twitter.com/vWEjnS3IRN
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) January 20, 2025Also Read
ब्रेक लगाने पर गिरे
इन छात्रों की जैसे ही स्कूल के पास ग्रैंड एंट्री होती है. कार चला रहा युवक गाड़ी को लहरा देता है और ब्रेक लगा देता है. ऐसे में तीनों छात्र कार से गिर जाते हैं. गिरने के साथ ही छात्र फटाफट खड़े होते हैं और फिर कार में सवार हो जाते हैं. वीडियो पोस्ट होने के बाद लोग इसपर लगातार कमेंट कर रहे हैं. इसमें से बीच वाले छात्र के हाथ में पिस्टल भी नजर आ रही है.
12वीं के छात्र निकाल रहे थे रैली
एक यूजर ने लिखा कि ये गुंडे बनने निकले थे, कार पर बैठ भी नहीं पाए. एक अन्य ने लिखा कि गिरने के बाद तुरंत खड़े भी जाते हैं. कई यूजर्स ने ऐसी गतिविधियों पर कड़े कानून बनाने की मांग की है. वहीं कुछ लोगों ने इनके खिलाफ कानूनी एक्शन लेने की मांग की है. एक यूजर ने लिखा कि जब दोस्त की कार पर बैठकर इज्जत बनाओगे तो यही होगा.
इस वीडियो को लोग लगातार शेयर कर रहे हैं. साथ ही एक्स पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि जबसे वह भोपाल पहुंचा है, इसी तरह के वीडियो मध्य प्रदेश में एक के बाद एक देख रहा है.