menu-icon
India Daily

ट्रेडमिल पर चलते-चलते अचानक दुनिया से चल बसी, डराने वाला है 22 साल की लड़की का ये वायरल वीडियो

Viral Video of Tragic Treadmill Accident: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ वीडियोज वायरल होते हैं जो कभी लोगों को हंसाते हैं तो कभी रुलाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों को डरा रहा है. यह वीडियो एक जिम का है जिसमें एक 22 साल की महिला ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करती नजर आ रही है.

India Daily Live
ट्रेडमिल पर चलते-चलते अचानक दुनिया से चल बसी, डराने वाला है 22 साल की लड़की का ये वायरल वीडियो
Courtesy: Screengrab/Viral

Viral Video of Tragic Treadmill Accident: इंडोनेशिया के पोंटियानाक शहर में एक जिम में कसरत के दौरान एक 22 वर्षीय युवती की दुर्घटनावश तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. यह घटना न केवल बेहद दुखद है बल्कि जिम की लापरवाही की ओर भी एक गंभीर संकेत है.

पसीना पोंछने रुकी तो बिगड़ा बैलेंस, सीधा खिड़की से गिरी बाहर

जानकारी के अनुसार, युवती करीब आधे घंटे से ट्रेडमिल पर दौड़ रही थी. इस दौरान पसीना पोंछने के लिए उसने ट्रेडमिल से उतरने का प्रयास किया. संतुलन बिगड़ने के कारण वह पीछे की तरफ लड़खड़ा गई और मात्र 2 फुट की दूरी में स्थित खुली खिड़की से सीधे बाहर गिर पड़ी.

गिरते समय उसने खिड़की के फ्रेम को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रही. फ्रेम की ऊंचाई मात्र एक फुट ही थी, जो इस हादसे को रोकने के लिए नाकाफी साबित हुई.

पोस्टमार्टम में मिला चौंकाने वाला फैक्ट

घटना के तुरंत बाद उसे आसपास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही उसका दुखद निधन हो गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है.

इस घटना की जांच में एक चौंकाने वाला फैक्ट सामने आया है. जांच में पता चला है कि ट्रेडमिल और खिड़की के बीच की दूरी मात्र 60 सेमी थी. पुलिस ने इसे "अत्यंत खतरनाक" स्थिति बताया है. इतनी कम दूरी में एक्सरसाइज मशीन रखना स्पष्ट रूप से लापरवाही है.

जिम मैनेजमेंट से हो रही है पूछताछ

अधिकारियों द्वारा इस घटना में जिम मैनेजमेंट की भूमिका की गहन जांच की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ-साथ विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि क्या जिम सुरक्षा मानकों का पालन कर रहा था या नहीं.

साथ ही, जिम के ऑपरेटिंग लाइसेंस की भी समीक्षा की जा रही है. घटना के बाद सुरक्षा कारणों को  ध्यान में रखते हुए जिम को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया था.

जिम में सुरक्षा का जरूर रखें ध्यान

यह घटना जिम मैनेजमेंट की लापरवाही को उजागर करती है. जिम में एक्सरसाइज करने आने वाले लोगों की सुरक्षा सबसे ऊपर है. जिम मैनेजमेंट को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एक्सरसाइज उपकरणों को खिड़की या अन्य खतरनाक जगहों से पर्याप्त दूरी पर रखा जाए.

साथ ही, खिड़कियों पर मजबूत सुरक्षा जाली लगाना भी अनिवार्य है. जिम मैनेजमेंट को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करना चाहिए ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.