menu-icon
India Daily

मुस्लिम शख्स ने सिनेमा हॉल में जूते उतारकर देखी 'हनुमान अंश', वायरल हुआ वीडियो

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' देखने आए एक मुस्लिम शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. सिनेमा हॉल में नंगे पैर बैठकर फिल्म देखने के इस भाव की लोग सराहना कर रहे हैं.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
मुस्लिम शख्स ने सिनेमा हॉल में जूते उतारकर देखी 'हनुमान अंश', वायरल हुआ वीडियो
Courtesy: X

सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम व्यक्ति का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जो सिनेमा हॉल में बिना जूते-चप्पल पहने 'हनुमान अंश' फिल्म देखता नज़र आ रहा है. सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने यह व्यक्ति पूरे ध्यान से फिल्म देखने में मग्न था.

सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार

बिना जूते-चप्पल के पूरे सम्मान के साथ फिल्म देखने के इस सादे अंदाज ने इंटरनेट यूज़र्स का दिल जीत लिया है. कई लोगों ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बिना किसी शब्द के भी यह साफ झलकता है कि फिल्म ने उनके दिल को कितनी गहराई से छुआ है.

नीम करोली बाबा पर आधारित है फिल्म

'हनुमान अंश' फिल्म महान संत नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी भक्ति पर आधारित है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 82.88 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

मिराज सिनेमा की अनोखी पहल

फिल्म के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए मिराज सिनेमाज ने एक खास कदम उठाया है. उन्होंने सिनेमा हॉल में सीट नंबर 9 को नीम करोली बाबा के लिए खाली रखने का फैसला किया है, ताकि श्रद्धालु यह महसूस कर सकें कि बाबा भी उनके साथ फिल्म देख रहे हैं.

कौन थे नीम करोली बाबा?

उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में जन्मे संत नीम करोली बाबा भगवान हनुमान के परम भक्त थे. 1960 और 70 के दशक में कैंची धाम और वृंदावन आश्रम के माध्यम से उन्हें वैश्विक प्रसिद्धि मिली, जहां कई विदेशी आध्यात्मिक साधक भी उनके भक्त बने.