menu-icon
India Daily

T20 WC 2024, AUS vs ENG: बारबाडोस में पिच से किसे मिलेगी मदद? देखें मैच से जुड़ी A To Z डिटेल

AUS vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज यानी 8 जून को ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया और डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के बीच बड़ा मैच होना है. देखिए मैच से जुड़ी पूरी डिटेल

auth-image
India Daily Live
 

AUS vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज यानी 8 जून को ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया और डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के बीच बड़ा मैच होना है. बारबाडोस के मैदान पर होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए खास है. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ आगाज किया था, जबकि इंग्लैंड का पहला मैच बारिश के चलते धुल गया था. आज दोनों टीमें अपना दूसरा मैच खेलने मैदान में नजर आएंगी. टी20 में यह दोनों टीमों अब तक 23 बार आमने-सामने आई हैं, जिनमें से 11 मैच इंग्लैं, जबकि 10 मैच कंगारू टीम ने जीते हैं. आकंडे़ बता रहे हैं कि दोनों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. 

कैसी होगी पिच रिपोर्ट?

जिस बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर यह मुकाबला होना है, वहां बैट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. मैच के आगे बढ़ने के साथ-साथ पिच भी धीमी हो जाती है, जिससे स्पिनर को भी यहां पर मिलती है. हालांकि कुल मिलाकर यहां रन बनेंगे और हाई स्कोर देखने को मिल सकता है. इस मैदान पर जो आखिरी टी20 मैच नामीबिया और स्कॉटलैंड के बीच था, जिसमें 14 विकेट के नुकसान पर कुल 312 रन बने थे. 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल साल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड।

ऑस्ट्रेलिया- मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड.

Topics

    T20 World Cup 2024