menu-icon
India Daily

शांति की उम्मीदों पर फिर पानी! ट्रंप की शांति योजना को इजरायल ने ठुकराया

ट्रंप की शांति योजना से अमन की उम्मीद जगी थी, लेकिन इजराइल के रुख ने इन कोशिशों को झटका दे दिया है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि हमास के पूरी तरह हथियार डालने तक इजरायली सेना गाजा से पीछे नहीं हटेगी.

auth-image
Shanu Sharma

दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाने वाला अमेरिका खुद अपनी ही बनाई शतरंज की चालों में उलझ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 15 सूत्रीय शांति प्लान का हल्ला किया जा रहा था, उसकी सच्चाई उनके ही दोस्त इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुनिया के सामने ला दी है.

नेतन्याहू ने दुनिया के सामने यह साफ शब्दों में स्वीकारा है कि वह ट्रंप के इस प्लान को बिल्कुल नहीं मानते हैं. उन्होंने कड़े शब्दों में यह साफ कर दिया कि जब तक हमास पूरी तरह से हथियार नहीं डाल देता, तब तक इजरायली सेना गाजा की जमीन से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी. इसी के साथ उन्होंने अमेरिका के भ्रम को चकनाचूर कर दिया. इस पूरे विषय को समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.