menu-icon
India Daily

UPPSC PCS-2025 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPSC PCS-2025 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द कर आयोग को नया रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है. भर्ती में कुल 814 पद शामिल हैं.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
UPPSC PCS-2025 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया रद्द
Courtesy: newsonair

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की PCS-2025 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द कर दिया है. कोर्ट ने आयोग को नए सिरे से रिजल्ट तैयार कर घोषित करने का निर्देश दिया है. इसके बाद भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण पूरे किए जाएंगे. यह फैसला न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने सुनाया.

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राहत की उम्मीद

मामले में संजय कुमार समेत चार याचिकाकर्ताओं ने भर्ती विज्ञापन के कुछ प्रावधानों को चुनौती दी थी. कोर्ट ने 28 सितंबर को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था. अब निर्णय सुनाते हुए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम निरस्त कर दिया है. इस फैसले से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

814 पदों पर होनी है भर्ती

UPPSC PCS-2025 भर्ती के तहत कुल 814 पदों को भरा जाना है. आयोग को अब हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार संशोधित परिणाम जारी करना होगा.