menu-icon
India Daily

ये है दुनिया की सबसे महंगी गाय, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

World’s Most Expensive Cow: भारत में गाय को मां कहा जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी दूध के लिए गायों का पाला जाता है. दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.

auth-image
Edited By: Manish Pandey
ये है दुनिया की सबसे महंगी गाय, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

नई दिल्ली. World’s Most Expensive Cow: हमारे देश में गाय का दर्जा अन्य जानवरों की अपेक्षा बहुत ऊपर है. भारत में गाय की पूजा की जाती है. गौपालन करके ही बहुत से लोग अपनी आजीविका चलाते हैं. गाय के दूध की भी बहुत मांग है. दूध की बढ़ती मांग के चलते गाय की कीमतों में भारी उछाल आया है. आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी गाय के बारे में बताएंगे.

देश से लेकर विदेशों तक अलग-अलग नस्ल की गाय पाई जाती है. देशी, जर्सी, नेलोर और इसी तरह की नस्लें विश्व के अलग- अलग कोने में पाई जाती है. डेयरी चलाने के लिए व्यापारी समय-समय पर गाय  खरीदते और बेचते रहते हैं. भारत के राज्यों में इनकी कीमत में बदलवा देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें- भविष्य की यात्रा करके लौटा शख्स, बोला- इस दिन होगा तीसरा विश्व युद्ध, तबाही के लिए तैयार हो जाए दुनिया!


किस देश में है दुनिया की सबसे मंहगी गाय

हर देश में गायों की कीमते अलग-अलग होती हैं. आपको लग रहा होगा कि भारत में गाय की पूजा की जाती है इसलिए सबसे मंहगी गाय भारत में ही पाई जाती होगी. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. दुनिया की सबसे महंगी गाय ब्राजील में है. ये गाय इतनी महंगी है कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते.

कितनी है सबसे महंगी गाय की कीमत

एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत करीब 35 करोड़ रुपए है. ब्राजील की 4.5 साल की गाय 'वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोवीस' को दुनिया की सबसे महंगी गाय का दर्जा प्राप्त है. नेलोर नस्ल की इस गाय की सैकड़ों प्रजातिया पाई जाती हैं.

रिपोर्ट के अनुसार 'वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोवीस' नामक गाय की का एक तिहाई हिस्सी निलाम किया गया था. इस निलामी में इसके एक तिहाई हिस्से के लिए एक शख्स ने 1.44 मिलियन डॉलर ( करीब 11 करोड़ रुपयों) की बोली लगाई. यानी अगर गाय का पूरा हिस्सा बेचा जाए तो यह 4.3 मिलियन डॉलर (करीब 35 करोड़ रुपये) होगी. 

यह भी पढ़ें- दुनिया की एक ऐसी नदी जिसमें पानी नहीं पत्थर बहते हैं, कारण जान हो जाएंगे हैरान