क्यों फ्लाइट में 'फ्लाइट मोड' में रखा जाता है फोन, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

Flight Mode In Aeroplane: जब भी आप प्लेन में ट्रैवल करते हैं तो आप से फोन को फ्लाइट मोड (Flight Mode) में डालने को कहा जाता है लेकिन इसके पीछे का कारण क्या है?

Gyanendra Tiwari

नई दिल्ली. आज के समय मोबाइल फोन के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है. फोन का प्रभाव इंसानी जीवन में इतना पड़ा है कि लोग इसे छोड़ना ही नहीं चाहते हैं. कुछ जगहों पर मोबाइल फोन पर रेस्ट्रिक्शन लगा होता है. कहीं -कहीं मोबाइल को फ्लाइट मोड में भी रखने को कहा जाता है. जब भी आप प्लेन में ट्रैवल करते हैं तो आप से फोन को फ्लाइट मोड (Flight Mode) में डालने को कहा जाता है लेकिन इसके पीछे का कारण क्या है? आइए उसे जानने की कोशिश करते हैं.

यह भी पढ़ें-  Twitter से होने वाली कमाई पर देना होगा टैक्स, जानिए कितना प्रतिशत GST भरना होगा

फ्लाइट मोड होता क्या है?
आगे हम आपको बताएं उससे पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर फ्लाइट मोड होता क्या है? फ्लाइट मोड को Airplane Mode या Standalone Mode भी कहा जाता है. जब भी आप अपने फोन को फ्लाइट मोड में डालते हैं तो आपका नेटवर्क चला जाता है, डाटा बंद हो जाता है. इस दौरान आप किसी को फोन नहीं कर सकते हैं. कई सारी सेवाएं बाधित हो जाती है. अगर आपको कोई फोन करेगा तो आपका फोन स्विच ऑफ बताएगा. आपके फोन में जो भी इंटरनल डाटा सेव होगा जैसे अगर आपके फोन में फिल्म है और आप देखना चाहते हैं तो आप उसे देख सकते हैं. अगर आपके फोन में म्यूजिक है तो आप म्यूजिक सुन सकते हैं.

फ्लाइट में 'फ्लाइट मोड' 
किसी भी हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को ये सलाह दी जाती है कि वो अपना फोन फ्लाइट मोड में रख लें.उड़ान के समय पायलट किसी न किसी कंट्रोल रूम के संपर्क में रहता है. पायलट और कंट्रोल रूम का संपर्क रेडियो वेव के जरिए होता है. इसलिए उड़ान के समय फोन को एरो प्लेन मोड में रखने के लिए कहा जाता है. 

हमारा फोन किसी न किसी नेटवर्क से कनेक्ट रहता है. इसके चलते पायलट और कंट्रोल रूम के बीच कम्यूनिकेशन नहीं हो पाती है. दोनों के बीच बैरियर आ जाता है. ऐसी स्थिति में प्लेन के क्रैश होने का खतरा होता है. मोबाइल फोने के फ्लाइट मोड में न होने की वजह से कई प्लेन हादसे का शिकार हो चुकी हैं. इसलिए जब भी प्लेन से यात्रा करें अपना मोबाइल फोन हमेशा फ्लाइट मोड में रखें.

यह भी पढ़ें- सावधान! इनकम टैक्स के नाम पर लोगों से हो रही है ठगी, खाली हो सकता है आपका अकाउंट