U-19 वर्ल्ड कप में छठी बार सिरमौर बना भारत, पीएम मोदी से लेकर कोहली तक, देश ने यूं मनाया जीत का जश्न

हरारे में खेले गए रोमांचक फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदकर भारत ने रिकॉर्ड छठी बार U-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विराट कोहली और गौतम गंभीर समेत कई दिग्गजों ने यंग इंडिया के इस जज्बे को सलाम किया है.

X
Ashutosh Rai

नई दिल्ली: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया है कि क्रिकेट के भविष्य पर किसका राज है. हरारे में खेले गए रोमांचक फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदकर भारत ने रिकॉर्ड छठी बार U-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रपति भवन से लेकर क्रिकेट के मैदान तक बधाईयों का तांता लग गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विराट कोहली और गौतम गंभीर समेत कई दिग्गजों ने यंग इंडिया के इस जज्बे को सलाम किया है. 

PM मोदी ने दी बधाई

देश का मस्तक ऊंचा किया जीत की खबर आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने टीम इंडिया के इस प्रदर्शन को नए भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक बताया.पीएम ने संदेश दिया कि युवा खिलाड़ियों के इस जोश और समर्पण ने पूरे देश का मस्तक ऊंचा कर दिया है और यह जीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी.