Dividend yield Mutual Fund: डिविडेंड यील्ड म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने वालों को मोटा रिटर्न मिला है. ये म्यूचुअल फंड भी इक्विटी म्यूचुअल फंड की कैटेगरी में ही आते हैं. इन फंड्स को खरीदने वाले निवेशकों पैसा उन कंपनियों में लगाया जाता है जो कई सालों से अपने निवेशकों को अच्छा डिविडेंड दे रही होती हैं.
डिविडेंड यील्ड म्यूचुअल फंड ने बीते 3 सालों में 30 से ज्यादा का रिटर्न दिया है. औसत रिटर्न की बात करें तो इस फंड ने 2 से 30% का रिटर्न दिया है. वहीं, 5 साल की बात करें तो पांच सालों में इसने 18 से 23% का औसत रिटर्न दिया है.
आइए उन पांच यील्ड डिविडेंड म्यूचुअल फंड के बारे में जानते हैं जिन्होंने 3 और पांच सालों में मोटा रिटर्न दिया है.
1. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल डिविडेंड यील्ड इक्विटी फंड
इस म्यूचुअल फंड ने पिछले तीन साल में 30.53 फीसदी का औसत रिटर्न दिया है. वहीं, पांच साल की बात करें तो यह 22.98 प्ररसेंट रहा है.
2. आदित्य बिड़ला सन लाइफ डिविडेंड यील्ड फंड
इस यील्ड डिविडेंड फंड ने 3 सालों में 26.25 परसेंट का औसत रिटर्न दिया है. 5 सालों का इसका औसत रिटर्न 20.42 परसेंट रहा है.
3. टेम्पलटन इंडिया इक्विटी इनकम फंड
इस यील्ड डिविडेंड म्यूचुअल फंड ने पिछले 3 सालों में 25.25 परसेंट का रिटर्न दिया. 5 सालों में इस फंड ने 22.42 फीसदी का औसत रिटर्न दिया है.
4.सुंदरम डिविडेंड यील्ड फंड
इस फंड ने 3 सालों में 20.64 परसेंट का औसत रिटर्न दिया है. 5 सालों में इसने 18.95 परसेंट का औसत रिटर्न दिया है.
5. यूटीआई डिविडेंड यील्ड फंड
इस म्यूचुअल फंड ने पिछले 3 सालों में 19.84 परसेंट का रिटर्न दिया है. 5 सालों की बात करें तो इसने 17.60 परसेंट का रिटर्न दिया है.
नोट- इन आंकड़ों का सोर्स Association of Mutual Funds in India है. आंकड़े 15 मार्च 2024 तक के डाटा पर आधारित है.
डिस्क्लेमर: THE INDIA DAILY LIVE किसी को भी कहीं भी निवेश करने की सलाह नहीं देता है. कहीं भी निवेश करने से पहले आर्थिक सलाह जरूर ले लें.