FD Interest Rate: अगर आप अपने पैसे का फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. ICICI-HDFC समेत कई बैंकों ने FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद आपको मोटा रिटर्न मिलने की संभावना है.
ICICI, HDFC, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और बैंक ऑफ इंडिया (BoI) में एफडी पर अब आपको 7.25% तक का ब्याज मिलेगा.
हालांकि FD पर मिलने वाले ब्याज का प्रतिशत निवेश की अवधि के हिसाब से ज्यादा कम हो सकता है.
1 साल की FD पर ICICI (6.70%) HDFC (6.60%) BOI (6.75%) SBI (6.80%)
2 साल की FD पर ICICI (7.10%) HDFC (7.00%) BOI (6.8-%) SBI (7.00%)
3 साल की FD पर ICICI (7.00%) HDFC (7.00%) BOI (7.25%) SBI (6.50%)
5 साल की FD पर ICICI (7.00%) HDFC (7.00%) BOI (6.50%) SBI (6.50%)
सही टेन्योर चुनना जरूरी
एफडी में निवेश से पहले टेन्योर (अवधि) पर अच्छी तरह से विचार कर लें. क्योंकि मेच्योरिटी से पहले एफडी विड्रॉल करने पर आपको जुर्माना देना पड़ेगा.
इस पर आपको 1% तक पेनल्टी देनी पड़ेगी. ऐसा करने पर एफडी पर मिलने वाला कुल ब्याज भी कम हो सकता है.
ब्याज का विड्रॉल
पहले FD पर मिलने वाले ब्याज को तिमाही और सालाना आधार पर विड्रॉल किया जा सकता था. हालांकि अब कुछ बैंक मासिक आधार पर ब्याज विड्रॉल का ऑप्शन देते हैं.
5 साल के निवेश पर मिलता है टैक्स में छूट का फायदा
टाइम डिपॉजिट स्कीम और FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट का फायदा ले सकते हैं. इसके तहत आपको 1.50 लाख रुपए तक के निवेश पर इनकम टैक्स में छूट का फायदा मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: लगातर दूसरे दिन सोना हुआ महंगा, चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है आज का भाव