menu-icon
India Daily

इन 10 शेयरों के दम पर LIC कर रही करोड़ों की कमाई, आप भी लगा सकते हैं दांव

ACE इक्विटी के डेटा के अनुसार, LIC के पोर्टफोलियो में 250 स्टॉक्स शामिल हैं. 29 अप्रैल 2024 तक LIC का शेयर बाजार में करीब 13 लाख करोड़ रुपए का निवेश था.

India Daily Live
इन 10 शेयरों के दम पर LIC कर रही करोड़ों की कमाई, आप भी लगा सकते हैं दांव

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपनी पॉलिसी बेचकर जो पैसा कमाती है तो वह उस पैसे को शेयर बाजार में लगाती है और उससे कई गुना रिटर्न कमाती है. LIC भारतीय इक्विटी बाजारों में सबसे बड़ी निवेशकों में से एक है. ACE इक्विटी के डेटा के अनुसार, LIC के पोर्टफोलियो में 250 स्टॉक्स शामिल हैं. 29 अप्रैल 2024 तक LIC का शेयर बाजार में करीब 13 लाख करोड़ रुपए का निवेश था.

वैसे तो एलआईसी का कई ब्लूचिप कंपनियों में मोटा निवेश है लेकिन इसके अलावा कंपनी ने कुछ ऐसी कंपनियों में भी निवेश कर रहा है जो ज्यादा पॉपुलर नहीं हैं लेकिन इन्होंने एलआईसी को छपरफाड़ रिटर्न दिया है. साफ तौर पर कहें तो यही वे कंपनियां हैं जहां से एलआईसी अरबों रुपए कमा रही है. यहां हम आपको एलआईसी के पोर्टफोलियो में शामिल उन 10 स्टॉक्स के बारे में बताएंगे जो पिछले 12 महीने में एलआईसी के लिए मल्टीबैगर साबित हुए हैं.

गोकक टेक्सटाइल्स (Gokak Textiles)- पिछले एस साल में इस शेयर ने 768% का रिटर्न दिया है. शापूरजी पलोनजी ग्रुप की इस कंपनी में एलआईसी का 4.54% शेयर है.

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (Housing & Urban Development Corporation)-  पिछले 12 महीने में यह शेयर 366% चढ़ा है. एलआईसी का इस कंपनी में 8.9% का निवेश है.

गुजरात स्टेट फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन (Gujarat State Financial Corporation)- इस शेयर ने साल भर में 310% का रिटर्न दिया है. इस कंपनी में एलआईसी का 0.11% का शेयर है.

IFCI: वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में इस कंपनी में एलआईशी का 1.95% शेयर था.  पिछले एक साल में इस कंपनी ने 305% का रिटर्न दिया है.

SJVN: सरकार के स्वामित्व वाली इस कंपनी का शेयर तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. 12 महीने में यह शेयर 286% चढ़ा है. एलआईसी की इस कंपनी में 1.73% हिस्सेदारी है

Hindustan Copper: पिछले एक साल में यह शेयर 283% चढ़ा है. मार्च तिमाही तक एलआईसी का इस कंपनी में 6.88% शेयर था.

Standard Batteries: सालभर के भीतर यह शेर 31 रुपए से 117.9 रुपए पर पहुंच गया. यानी इस शेयर ने 273% का रिटर्न दिया है. एलआईसी की इस कंपनी में 19.01% हिस्सेदारी है.

इसके अलावा एलआईसी के पोर्टफोलियो में एनबीसीसी (इंडिया) (262%), BHEL (253%), GMR Power and Urban Infra  (251%) जैसे मल्टीबैगर शेयर भी शामिल हैं.

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.