इमरजेंसी में PF से पैसा निकालना होगा आसान, बिना कागजी कार्रवाई के होगा काम!
PF Withdrawal: EPFO जल्द ही अपने सदस्यों को इमरजेंसी में बिना कागजी कार्रवाई के पीएफ खाते से धनराशि निकालने की सुविधा देगा. सदस्य UAN और पासवर्ड से लॉगिन कर रकम बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे. यह सिस्टम बैंकिंग की तरह काम करेगा. मौजूदा निकासी नियम बने रहेंगे, और आईटी सिस्टम 3.0 जून तक तैयार होगा.
PF Withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने मेंबर्स को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में काम कर रहा है. EPFO का उद्देश्य है कि इमरजेंसी में लोग सीधे अपने पीएफ अकाउंट से पैसे निकाल सकें और वो भी बिना किसी कागजी प्रक्रिया के. इसके लिए एक तय सीमा तक मनी विड्रॉल की अनुमति दी जाएगी. इस नए सिस्टम को लागू करने के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, रिजर्व बैंक और अन्य बैंकों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, EPFO जनवरी के अंत या फरवरी में अपने आईटी सिस्टम 3.0 पर काम शुरू करेगा. इस सिस्टम के तहत, मेंबर अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और पासवर्ड से लॉगिन करके तुरंत अपने बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे. इसके बाद वे बैंक डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए इसका इस्तेमाल कर सकेंगे. यह पूरा सिस्टम बैंकिंग की तरह काम करेगा.
Also Read
रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय की सिफारिशों के आधार पर होगा बदलाव:
EPFO के आईटी सिस्टम में बदलाव को रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय की सिफारिशों के आधार पर किया जाएगा. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इमरजेंसी में मेंबर आसानी से अपना पैसा निकाल सकें. संगठन ने यह भी सुझाव दिया है कि अलग से कोई एटीएम कार्ड न जारी किया जाए, क्योंकि इससे एक्स्ट्रा कॉस्ट लगेगी और प्रोसेस भी मुश्किल हो जाएगा.
सभी पीएफ अकाउंट्स को प्रमुख बैंकों से लिंक किया जाएगा, जिससे पैसा आसानी से ट्रांसफर हो सके. यह काम जून तक पूरा करने का प्लान बनाया गया है. योजना है. विड्रॉल के मौजूदा नियमों में कोई बदलाव नहीं होगा. शादी, घर बनाने और शिक्षा जैसी जरूरतों के लिए भी तय सीमा के अनुसार पैसा निकाला जा सकेगा.
पीएफ विड्रॉल को आसान और फास्ट बनाना उद्देश्य:
इस नए सिस्टम का उद्देश्य पीएफ विड्रॉल को आसान और फास्ट बनाना है, जिससे इमरजेंसी में मेंबर्स को कोई परेशानी न हो. EPFO का पूरा सिस्टम डिजिटल होगा और बैंकिंग की तरह काम करेगा, जिससे मेंबर्स को सहूलियत मिल सके.