अखिलेश यादव के ‘घुसपैठिया’ बयान पर भड़के CM धामी, उत्तराखंड के संघर्ष की दिलाई याद
अखिलेश यादव की घुसपैठिया टिप्पणी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपत्ति जताई. उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन और रामपुर तिराहा गोलीकांड का जिक्र कर कांग्रेस से भी जवाब मांगा.
X
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की ‘घुसपैठिया’ टिप्पणी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना उनके स्वाभिमान और अलग राज्य के लिए किए गए संघर्ष का अपमान है. उन्होंने उत्तराखंड को देवभूमि और वीरभूमि बताते हुए कहा कि राज्य के लोगों के इतिहास और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता.
रामपुर तिराहा गोलीकांड का किया जिक्र
धामी ने मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा गोलीकांड की याद दिलाते हुए कहा कि उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने की मांग के दौरान आंदोलनकारियों पर गोलीबारी हुई थी. उस समय अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. धामी ने कहा कि राज्य के निर्माण के लिए लोगों ने लंबा संघर्ष किया और उनके बलिदान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.