नई दिल्ली: भगवान शिव के आशीर्वाद लेने के लिए अगर आप ज्योतिर्लिंग दर्शन की यात्रा प्लान कर रहे हैं तो IRCTC आपके लिए अच्छी खबर लाया है. भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के तहत एक खास तीर्थ यात्रा पैकेज शुरू किया है.
इस पैकेज में श्रद्धालु चार पवित्र ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ-साथ गुजरात और मध्य प्रदेश के कई प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे. खास बात यह है कि इसमें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी शामिल है. चलिए जानते हैं इस यात्रा में कौन-कौन से स्थान शामिल हैं.
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश)
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश)
द्वारकाधीश मंदिर (गुजरात)
बेट द्वारका (गुजरात)
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग (गुजरात)
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात)
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (गुजरात)
सिग्नेचर ब्रिज (गुजरात)
यात्रा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से शुरू होगी. बोर्डिंग और डिबोर्डिंग इन स्टेशनों से हो सकेगी- गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ जंक्शन, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, ओरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर.
यह 9 रात और 10 दिन की यात्रा है. ट्रेन 17 अगस्त को रवाना होगी और 26 अगस्त को वापस आएगी.
स्लीपर क्लास: 18,380 रुपये प्रति व्यक्ति
थर्ड एसी: 29,570 रुपये प्रति व्यक्ति
सेकंड एसी: 38,870 रुपये प्रति व्यक्ति
रोजाना नाश्ता, वेजिटेरियन लंच और डिनर
पहुंचने पर AC और नॉन-AC बस से लोकल साइटसीइंग
LTC सुविधा
EMI में भुगतान का विकल्प
आप IRCTC के लखनऊ ऑफिस में जाकर या आधिकारिक IRCTC टूरिज्म वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबर्स पर संपर्क करें: 9236391923, 9236391908, 8287930908, 9236391925, 8303555714, 8287930926, 9415042930
ये ट्रेन पैकेज लोगों को एक ही यात्रा में कई पवित्र स्थानों के दर्शन कराने का आसान और सुविधाजनक तरीका हैं. ट्रेन, होटल, खाना और साइटसीइंग सब कुछ पैकेज में शामिल होता है, जिससे यात्रा आरामदायक और यादगार बन जाती है.