menu-icon
India Daily

देश की इस दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी ने गंवाई 12,475 करोड़ की डील, मंगलवार को गोता लगा सकते हैं कंपनी के शेयर

इस डील के कैंसिल होने का प्रभाव मंगलवार को बाजार खुलने के बाद कंपनी के शेयरों पर भी नजर आ सकता है.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
देश की इस दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी ने गंवाई 12,475 करोड़ की डील, मंगलवार को गोता लगा सकते हैं कंपनी के शेयर

हाइलाइट्स

  • इंफोसिस ने गंवाई 12.47 हजार करोड़ की डील.
  • यह डील अगले 15 साल तक AI विषयों पर काम करने के लिए हुई थी.

Business News: भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के साथ एक ग्लोबल कंपनी ने 12.47 हजार करोड़ की डील कैंसिल कर दी है. इंफोसिस ने शनिवार 23 दिसंबर को यह जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉल्यूसंस (IT) आधारित एक कंपनी के साथ उसने इसी साल दिसंबर में यह सौदा किया था. दोनों कंपनियों के बीच यह डील अगले 15 साल तक AI विषयों पर काम करने के लिए की गई थी.

मंगलवार को कंपनी के शेयरों पर दिखेगा असर

माना जा रहा है कि इस डील के रद्द होने के बाद IT सेक्टर से जुड़े लोगों में इसकी डिमांड और तकनीकी बजट की अनिश्चितता बढ़ सकती है. इस डील के कैंसिल होने का प्रभाव मंगलवार को बाजार खुलने के बाद कंपनी के शेयरों पर भी नजर आ सकता है. इससे पहले इंफोसिस के चीफ फाइनेंशियल ऑफिस  (CFO) नीलांजन रॉय ने इस्तीफा दे दिया था.

Q2FY24 में कैसे रहे कंपनी के नतीजे
जुलाई-सितंबर तिमाही में इंफोसिस को 6,212 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था. यह सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की ग्रोथ है. वहीं पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 6,026 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था. Q1FY24 में कंपनी को 5,945 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था.

कंपनी के CFO ने दिया इस्तीफा

वहीं कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नीलंजन रॉय ने इस्तीफा दे दिया है. वह 31 मार्च 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे. नीलंजन रॉय की जगह जयेश संघराजका 1 अप्रैल 2024 से कंपनी में बतौर नए CFO जॉइन करेंगे.