क्या है T+0 सेटलमेंट, शेयर बाजार के निवेशकों को इससे क्या फायदा होगा?
Sagar Bhardwaj
24 Dec 2023
SEBI ने जारी किए कंसल्टेशन पेपर
सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने स्टॉक मार्केट में सेम-डे-सेटलमेंट लागू करने के पहले कंसल्टेशन पेपर इश्यू किए हैं.
SEBI ने 12 जनवरी तक मांगी राय
मार्केट रेगुलेटर ने अपने प्रस्ताव पर 12 जनवरी तक लोगों की राय मांगी है.
दो फेज में लागू होगा इंस्टेंट सेटलमेंट
सेबी ने कंस्लटेशन पेपर में कहा है कि इंस्टेंट सेटलमेंट को दो फेज में लागू किया जाएगा.
क्या है T+0 सेटलमेंट
T+0 सेटलमेंट के पहले फेज में सेम-डे सेटलमेंट लागू किया जाएगा, जिसके बाद खरीदार को उसी दिन शेयर अलॉटमेंट और बेचने वालों को उसी दिन फंड मिल जाएगा.
T+0 सेटलमेंट
यानी अगर आप ट्रेडिंग-डे पर 1:30 बजे तक शेयरों का कारोबार करते हैं, तो शाम 4:30 बजे तक उनका सेटलमेंट हो जाएगा.
दूसरे फेज में क्या होगा
वहीं इसके दूसरे फेज में 3:30 बजे तक किए गए सभी लेनदेन के लिए एक ऑप्शनल इमीडिएट ट्रेड-बाय-ट्रेड सेटलमेंट की सुविधा दी जाएगी.
टॉप-500 लिस्टेड कंपनियों पर होगा लागू
फिलहाल T+0 सेटलमेंट सिस्टम मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से टॉप-500 लिस्टेड कंपनियों में ट्रेडिंग करने पर लागू होगा.
फिलहाल T+1 रूल होता है फॉलो
भारतीय स्टॉक एक्सचेंज वर्तमान में T+1 को फॉलो करते हैं.
क्या है T+1 रूल
इसका मतलब है कि ऑर्डर के एग्जीक्यूट होने के 24 घंटे में फंड और सिक्योरिटी आपके अकाउंट में आ जाएंगे.