Pan Card: सावधान! क्या आपके नाम पर भी किसी ने लिया है लोन? ऐसे लगाएं पता
Pan Card: सबसे खास बात ये है कि इसके लिए आपको किसी खास डॉक्यूमेंट की जरूरत भी नहीं पड़ती है. बस आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड अपलोड करना होता है उसके बाद आप लोन अप्रूवल के लिए अप्लाई कर पाते हैं.
नई दिल्ली: अधिकत्तर चीज डिजिटलीकरण के कारण होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि लोग इसका काफी फायदा उठाते हैं और ऐसे में आपको फर्जी स्कैम के मामले भी काफी सुनने को मिल रहे हैं. आज के समय में लोन के लिए आपको इतना भागने की जरुरत नहीं है आपको घर बैठे भी डिजिटल ऐप के माध्यम से आसानी से लोन मिल सकता हैं. सबसे खास बात ये है कि इसके लिए आपको किसी खास डॉक्यूमेंट की जरूरत भी नहीं पड़ती है. बस आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड अपलोड करना होता है उसके बाद आप लोन अप्रूवल के लिए अप्लाई कर पाते हैं.
कैसे करें चेक
हालांकि, यही डॉक्यूमेंट अगर गलत हाथों में लग गए तो आपको लाखों का नुकसान हो सकता है. क्योंकि स्कैम के जरिए लोग आपके नाम पर फर्जी लोन ले सकते हैं. इसलिए अगर आपके पैन कार्ड से किसी ने लोन लिया है तो आप इन स्टेप्स के जरिए पता लगा सकते हैं.
- आपके नाम PAN Card पर कोई फर्जी लोन तो नहीं लिया गया है इसको चेक करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है आप इसको घर पर बैठकर भी कर सकते हैं.
- इसको चेक करने के लिए सबसे पहले www.cibil.com वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद आपको होम पेज पर Get Your CIBIL Score सेक्शन देखने को मिलेगा.
- इस बटन के ऊपर क्लिक करने के साथ सब्सक्रिप्शन प्लान की सुविधा भी मिलती है जिसे आप चाहे तो स्किप भी कर सकते हैं.
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन के ऊपर क्लिक करना है और यहां आप डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी डालकर प्रोसीड के को प्रेस करें.
- अब एक पासवर्ड बनाएं और इसके बाद पैन कार्ड का नंबर डालकर अपने सिबिल को चेक करें.
- इसके बाद आप ओटीपी डालें और अपने सिबिल स्कोर को चेक करें.
- इन सब के अलावा लोन सेक्शन पर जाकर क्लिक करें और फर्जी लोन की जांच करें.
आपको बता दें कि इस फर्जीवाड़ा का अब तक कई मामलें सामने आ चुके हैं जिसमें कई सितारों का नाम भी शामिल है. हालांकि, अगर आपको ऐसा लगता है कि इस तरह के फर्जीवाड़ा का आप शिकार है तो आप शिकायत के लिए ऑनलाइन https://incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp पर विजिट कर सकते हैं.