अमेरिका-ईरान की लड़ाई में तुर्की की ट्रंप चाल, दुनिया के सामने बन रहा 'पीस मेकर'! क्या पूरा माजरा?
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ रहा है. हालांकि इन दोनों के बीच बढ़ते तनाव में तुर्की लाइमलाइट लेनी की कोशिश में है. जिस तरह से डोनाल्ड ट्रंप दूसरे देशों में शांति लाने का दावा करते हैं, वैसे ही तुर्की अमेरिका के लिए ऐसा करता नजर आ रहा है.
नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच तुर्की अपने आप को एक मुख्य भूमिका में लाने की कोशिश कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर मिलीट्री कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं, वहीं ईरान के चीफ लीडर भी इसका जवाब देने के लिए खुद को तैयार बता रहे हैं. ऐसे में तुर्की दोनों देशों को एक मेज पर लाने की कोशिश कर रहा है.
अमेरिका मीडिल ईस्ट में अपने युद्धपोतों को खड़ा कर दिया है. जिससे दोनों देशों के बीच जल्द ही जंग का अनुमान लगाया जा रहा है. इसी बीच तुर्की दुनिया के सामने खुद को मेन रोल में लाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि अमेरिका और ईरान बातचीत का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं भी या नहीं.
क्या है तुर्की का प्लान?
रिपोर्ट में दो तुर्की के अधिकारियों ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि तुर्की अमेरिकी विशेष दूत और ईरानी नेताओं के बीच एक बैठक कराने की कोशिश में है. कहा यह भी जा रहा है कि यह बैठक इसी हफ्ते हो सकती है, लेकिन दोनों देशों की ओर से इसे लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं नजर आ रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले भी कई बार ईरान पर हमला करने की धमकी दी है, लेकिन ऐसा संभव तबतक नहीं बताया जाता है जबतक मीडिल ईस्ट ट्रंप का साथ ना दे. अभी भी यूएई और कतर जैसे देशों ने ईरान के खिलाफ एक्शन लेने से अपने कदम पीछे खिंचे हैं. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार ईरान पर डील करने का दबाव बनाया जा रहा है. ट्रंप ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कंट्रोल करने के लिए डील करना चाहते हैं.
ईरान पर बढ़ रहा तनाव
ट्रंप ने खुद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हम ईरान के साथ बातचीत करने की कोशिश में हैं. अगर यह सफल होता है तो शायद कुछ अच्छा और अगर नहीं होता है तो बुरी चीजें होगी. ईरान इस समय बहुत ही ज्यादा आर्थिक दबाव में भी है, हालांकि इसके बाद भी वहां के चीफ लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने यह साफ किया है कि ईरान पहले कभी भी हमला नहीं करेगा लेकिन अगर उसपर हमले हुए तो फिर जवाबी कार्रवाई करने से पीछे भी नहीं हटेगा. ईरान में बाहरी तनाव के साथ-साथ देश के अंदर भी बढ़ती महंगाई को लेकर बुहत ज्यादा तनाव बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान में चल रहे प्रदर्शन में 6 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
और पढ़ें
- सिगरेट से जलाया, रेप किया और विरोध की कीमत चुकाने की धमकी दी; ईरान में प्रदर्शन दबाने के लिए सुरक्षाबलों ने लांघी सारी हदें!
- अपनी 14 साल की बेटी के साथ पिता ने ही किया बार-बार रेप, मकान मालिक के साथ थाने पहुंची बच्ची; आरोपी गिरफ्तार
- Jeep अगले साल नए मॉडल को करेगी लॉन्च, प्रीमियम SUV के बारे में जानें डिटेल