Gold Price Update: सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी, Gold 1594 रुपये सस्ता खरीदने का Golden मौका!
Gold Price Update: सोना और चांदी खरीदारों के लिए पिछला हफ्ता मिलाजुला रहा. पिछले हफ्ते सोना जहां महंगा हुआ वहीं चांदी की कीमत गिरावट दर्ज की गई.
Gold Price Update: शादी ब्याह के सीजन में पिछले हफ्ते भी सोने और चांदी की कीमत में हलचल का दौर जारी रहा. पिछले हफ्ते सोना जहां 265 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ, वहीं चांदी की कीमत में 1269 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई. शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद अब सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी का नया रेट जारी होगा.
एकबार फिर लढ़क गया सोना
लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी सोना सस्ता हुआ. शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 147 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ. इसके बाद सोना गिरकर 62,008 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 103 रुपये की कमजोरी के साथ 62,155 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.
चांदी की चमक हुई फिकी
शुक्रवार को लगतार दूसरे दिन भी सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में नरमी देखी की गई. शुक्रवार को चांदी 743 रुपये सस्ता होकर 70,000 से नीचे पहुंच गया. शुक्रवार को सोना 69,653 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को भी चांदी की कीमत में नरमी दर्ज की गई थी. गुरुवार को चांदी 312 रुपये की गिरावट के साथ 70,396 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.
Also Read
सर्राफा बाजार में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 62,008 रुपये, 23 कैरेट 61,760 रुपये, 22 कैरेट वाला 56,799 रुपये, 18 कैरेट वाला 46,506 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 36,275 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट टैक्स के बिना होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.
ऑल टाइम हाई रेट से सोना 1,500 रुपये तो चांदी 7,200 रुपये से ज्यादा सस्ती
इस गिरावट के बाद शुक्रवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 1,594 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,602 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 2 जनवरी को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम दाम से 7,281 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम भाव 76,934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में GST, TCS और अन्य टैक्स शामिल नहीं हैं. ऐसे में आपके शहर में इसके रेट में थोड़ा अंतर दिख सकता है.