गाजियाबाद आज आएंगे CM योगी आदित्यनाथ, कई रास्ते रहेंगे बंद! यहां चेक करें ट्रैफिक रुट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथा आज यानी गुरुवार को गाजियाबाद आने वाले हैं. जिसके कारण ट्रैफिक रुटों में बदलाव किया गया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज यानी गुरुवार को गाजियाबाद आने वाले हैं. जिसकी वजह से ट्रैफिक रुटों में बदलाव किया गया है. कहीं जाने से पहले आप इन बदलावों के बारे में जरुर पता कर लें नहीं तो आपकी पेरशानी बढ़ सकती है.
सीएम योगी आज नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ होने वाले महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने वाले हैं.
सीएम योगी का क्या है पूरा प्लान?
ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है. जिससे कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा. ट्रैफिक पुलिस ने शहर के लोगों से अपील की है घर से निकलने से पहले रूट चेक करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से हेलीकॉप्टर द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे फिर बैठक खत्म होने के बाद वे सड़क के रास्ते से पुलिस लाइन जाएंगे.
पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर के माध्यम से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होंगे. सीएम योगी का यह दौरा संघ और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सरस्वती विद्या मंदिर में होने वाली यह बैठक प्रदेश की विकास योजनाओं, सुरक्षा और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई है. सीएम योगी की इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.
यूपी ट्रैफिक पुलिस ने दी जानकारी
यूपी ट्रैफिक पुलिस ने डीसीपी त्रिगुण बिसेन के नेतृत्व में विस्तृत डायवर्जन योजना की जानकारी दी है. एडवाइजरी के मुताबिक भारी वाहनों के लिए कई प्रमुख मार्ग पूरी तरह बंद रहेंगे . प्रमुख प्रतिबंध इस प्रकार हैं:
- आत्माराम स्टील से डायमंड तिराहा होते हुए हापुड़ चुंगी की ओर सभी भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेंगे.
- लोहामंडी से विवेकानंद मार्ग होते हुए हापुड़ चुंगी की ओर भारी वाहनों पर रोक है.
- एएलटी चौराहे से हापुड़ चुंगी और राजनगर एक्सटेंशन की ओर सभी भारी वाहनों का प्रवेश निषिद्ध रहेगा.
- नागद्वार से राजनगर एक्सटेंशन के ओर में भारी वाहनों का आवागमन पर रोक लगाया गया है.
- करन गेट से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर भारी वाहनों को जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगा.