होली पर 'द केरल स्टोरी 2' का धमाल! बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने छठे दिन जानें कितने नोट छापे?

द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड को सिनेमाघरों में चलते हुए 6 दिन हो गए है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक ठीक-ठाक कमाई कर रही है. चलिए जानते है कि फिल्म ने होली के दिन कैसा कलेक्शन किया है.

x
Antima Pal

मुंबई: विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड ने अपने रिलीज के बाद से काफी चर्चा बटोरी है. यह ड्रामा फिल्म 27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और रिलीज के समय काफी विवादों में भी रही. निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की यह फिल्म पहले पार्ट की तरह ही संवेदनशील मुद्दों पर आधारित है, जिसके कारण ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिएक्शन्स मिले हैं. कुछ इसे प्रोपगैंडा फिल्म कहकर आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ दर्शक इसे सपोर्ट कर रहे हैं.

होली के मौके पर थिएटर्स में अच्छी भीड़ उमड़ी

फिल्म ने पहले दिन थोड़ा धीमा स्टार्ट लिया था, लेकिन वीकेंड पर जबरदस्त उछाल देखने को मिला. अब छठे दिन यानी 4 मार्च 2026 (बुधवार) को होली के मौके पर थिएटर्स में अच्छी भीड़ उमड़ी. सुबह के शो कमजोर रहे, लेकिन दोपहर और शाम के शो में ऑक्यूपेंसी बढ़ी. शाम के समय पीक पर पहुंचकर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि रात के शो में थोड़ी गिरावट आई.

इतना रहा 6 दिनों का टोटल नेट कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक डे 6 पर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन लगभग ₹3.50 करोड़ रहा. थिएटर ऑक्यूपेंसी औसतन 14.83% रही, जिसमें शाम के शो सबसे ज्यादा पॉपुलर रहे. इस मिड-वीक परफॉर्मेंस से फिल्म का 6 दिनों का कुल नेट कलेक्शन ₹20.15 करोड़ पहुंच गया है. ग्रॉस कलेक्शन भी करीब ₹23-24 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है.फिल्म का ट्रेंड देखें तो पहले दिन कमजोर ओपनिंग के बाद वीकेंड पर ग्रोथ मिली. ट्यूजडे को अच्छा बूस्ट मिला और अब होली वाले बुधवार पर भी स्थिरता दिखी.

यह फिल्म पहले पार्ट से काफी पीछे है, लेकिन 2026 की दूसरी फिल्मों के मुकाबले ओपनिंग वीकेंड में अच्छा स्कोर कर रही है. स्टार कास्ट में अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का बजट करीब 28-30 करोड़ बताया जा रहा है और यह अब तक अपनी रिकवरी की राह पर है. विवादों के बावजूद ऑडियंस का सपोर्ट मिल रहा है, खासकर वीकेंड और फेस्टिवल डेज पर. अगर ट्रेंड ऐसे ही रहा तो फिल्म अगले हफ्ते भी अच्छा बिजनेस कर सकती है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी आगे की परफॉर्मेंस देखना दिलचस्प होगा.