सावधान! इनकम टैक्स के नाम पर लोगों से हो रही है ठगी, खाली हो सकता है आपका अकाउंट
इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए 31 जुलाई अंतिम थी और जिन लोगों ने रिटर्न भरी थी वह अब रिफंड पाने का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच अब लोगों से टैक्स रिफंड के नाम पर ठगी की घटनाएं सामने आ रही है.
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर ठग अब लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है. दरअसल इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए 31 जुलाई अंतिम थी और जिन लोगों ने रिटर्न भरी थी वह अब रिफंड पाने का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच अब लोगों से टैक्स रिफंड के नाम पर ठगी की घटनाएं सामने आ रही है. साइबर ठगों की ओर से लोगों के बैंक खाते में सेंध लगाने के आयकर रिफंड का फर्जी मैसेज भेज रहे हैं.
रिफंड के नाम पर ठगी
इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर लोगों को एक फेक ईमेल भेजा रहा है जिसमें एक लिंक होता है. इस लिंक के जरिए टैक्स रिफंड करने वाला मैसेज होता है. मेल में आपको लिंक पर जाकर वेरीफाई करने को कहा जाता है. लिंक पर जैसे ही आप क्लिक करते हैं वैसे ही ठग आपके खाते पर हाथ साफ करने के साथ-साथ आपकी गोपनीय डिटेल चोरी कर लेता है.
ये भी पढ़ें: Twitter से होने वाली कमाई पर देना होगा टैक्स, जानिए कितना प्रतिशत GST भरना होगा
ठगी से कैसे बचे
ठगी से बचने के लिए आपके सबसे पहले यह देखना है कि मेल विभाग के आधिकारिक ई-मेल से आया है या नहीं. अगर मेल अधिकारिक अकाउंट से नहीं आया है तो आपको उस मेल पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. इनकम टैक्स रिफंड चेक करने के लिए विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें.
ये भी पढ़ें: अब महंगी फीस से मिलेगी आजादी, यूपी सरकार ने UPSC परीक्षाओं के लिए शुरू की फ्री कोचिंग, ऐसे करें आवेदन