Walt Disney and Reliance Deal: भारत के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और अमेरिकी की दिग्गज एंटरटेनमेंट कंपनी वॉल्ट डिज्नी के बीच समझौता होने वाला है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार इस समझौता मीडिया व्यापार का विलय होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समझौते में रिलायंस इंडस्ट्री की 61 फीसदी हिस्सेदारी होगी.
वॉल्ट डिज्नी अपने भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट व्यापार की हिस्सेदारी बेचना चाहती है. ऐसी खबरें पहले भी आई थी. दरअसल, डिज्नी भारत में बढ़ते कंपटीशन को देखते हुए रणनीति के तहत भारत के व्यापार को मुकेश अंबानी के साथ मर्ज करना चाहती है ताकि उसकी ब्रांड वैल्यू और मार्केट कैप बढ़ें.
खबरों की मानें तो डिज्नी और रिलायंस के बीच मर्जर की डील इसी सप्ताह पूरी हो सकती है. इस मुद्दे पर डिज्नी की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. वहीं, रिलायंस की ओर से भी अभी खुलकर कोई बात नहीं कही गई है.
इतना ही नहीं रिलायंस, टाटा प्ले में डिज्नी की हिस्सेदारी को खरीदेगा. टाटा प्ले में डिज्नी की मामूली हिस्सेदारी है. जबकि टाटा प्ले में टाटा संस की 50.2 फीसदी हिस्सेदारी है. सिंगापुर की एक इन्वेस्टमेंट फर्म ने इस बात की जानकारी दी है.
मर्जर की डील पूरी होने के बाद डिज्नी और रिलायंस और ग्लोबली और भी मजबूत हो जाएंगे. एंटरटेनमेंट मार्केट में दोनों कंपनियों की वैल्यू में इजाफा होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिज्नी में 61 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए करीब 1.5 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी.
यूएस मार्केट में धमाल मचाने वाली डिज्नी को जब भारत में उसे सीधा रिलायंस ग्रुप से टक्कर मिलने लगी तो उसने रिलायंस के साथ मर्जर करने की सोची. भारत में स्पोर्ट्स मार्केट में डिज्नी को जियो सिनेमा सीधे टक्कर दे रहा था. भारतीय क्रिकेट टीम के डिजिटल मीडिया के राइट्स जियो सिनेमा के पास हैं. विश्व कप तक ये राइट्स डिज्नी हॉटस्टार के पास थे.