menu-icon
India Daily

LPG सिलेंडर के दाम बढ़े! सरकार ने आज से बढ़ाई कीमत, जानें आपकी जेब पर कितना होगा असर

सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़ा दिए हैं, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत दिल्ली में 3071.50 रुपये हो गई है. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तीसरी बर यह दाम बढ़ाए गए हैं.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
LPG सिलेंडर के दाम बढ़े! सरकार ने आज से बढ़ाई कीमत, जानें आपकी जेब पर कितना होगा असर
Courtesy: ani

देश में कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगे हो गए हैं. सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमत दिल्ली में 3071.50 रुपये हो गई है. हालांकि आम लोगों को राहत देते हुए घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने के बावजूद सरकार ने आम उपभोक्ताओं को महंगाई से बचाने की कोशिश की है.

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें 993 रुपेय बढ़ीं

सरकार ने आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़ा दिए हैं. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में अब 3071.50 रुपये हो गई है. यह इस साल तीसरी बढ़ोतरी है. फरवरी के अंत में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद मार्च में 144 रुपये और अप्रैल में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है. 

घरेलू LPG सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं

घरेलू उपयोग वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आम परिवारों को महंगाई का बोझ नहीं बढ़ाया गया है. सरकार का कहना है कि वह वैश्विक बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है.

रेस्तरां और भोजनालयों की बढ़ेगी लागत

कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगे होने से रेस्तरां, होटल, ढाबे और अन्य खाने-पीने के कारोबार पर असर पड़ेगा. इन व्यवसायों को अब ज्यादा खर्च करना पड़ेगा, जिसका असर अंत में ग्राहकों पर भी पड़ सकता है. पिछले दो महीनों में तीन बार हुई बढ़ोतरी से इन कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है.

पेट्रोल, डीजल और ATF की कीमतें अपरिवर्तित

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू उड़ानों के लिए इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत भी स्थिर रखी गई है. सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर 23 रुपये और 33 रुपये प्रति लीटर कर दी है, लेकिन घरेलू उपयोग के लिए पेट्रोल और डीजल पर ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है.