गैस सिलेंडर लेना पहले से हुआ आसान, भारत गैस लाया Mini सर्विस; स्टुडेंट्स या माइग्रेंट्स के लिए खुशखबरी
नई जगह पर पढ़ाई या नौकरी के लिए जाना हो तो सबसे बड़ी समस्या खाने-पीने की होती है. ऐसे में इन सभी लोगों के लिए मिनी गैस सिलेंडर की सर्विस शुरू कर दी गई है.
नई दिल्ली: नई जगह पर पढ़ाई या नौकरी के लिए जाना हो तो सबसे बड़ी समस्या खाने-पीने की होती है. रसोई बनाने के लिए गैस सिलेंडर का कनेक्शन लेना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि परमानेंट एड्रेस और डॉक्यूमेंट नहीं होते. इस समस्या को ध्यान में रखकर भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने भारतगैस मिनी कनेक्शन शुरू किया है.
क्या है भारतगैस मिनी?
यह छोटा गैस सिलेंडर कनेक्शन है, जिसे आसानी से नए शहर में लिया जा सकता है. कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है. इसमें लिखा है कि प्रवासी मजदूरों और नए शहर में बसने वालों के लिए अब किचन शुरू करना आसान हो गया है.
कैसे लें कनेक्शन?
इस सुविधा का फायदा लेने के लिए आपको सिर्फ एक वैलिड पहचान पत्र (ID Proof) देना होगा. इसके बाद आप आसानी से भारतगैस मिनी कनेक्शन ले सकते हैं. कंपनी ने HelloBPCL ऐप डाउनलोड करने की भी सलाह दी है, जहां से यह प्रक्रिया और आसान हो जाती है.
Also Read
- EPFO Update: PF क्लेम से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, प्रोफाइल फोटो अपडेट नहीं की तो हो सकती है परेशानी
- सावधान! कन्फर्म ट्रेन टिकट के नाम पर साइबर ठगी का बढ़ा खतरा, जानें कैसे बना रहे लोगों को अपना शिकार
- गोरखपुर से 4 ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दर्शन, IRCTC का स्पेशल पैकेज शुरू; जानें भारत गौरव ट्रेन के बारे में
किन लोगों को फायदा?
-
पढ़ाई के लिए दूसरे शहर गए छात्र
-
नौकरी के लिए माइग्रेट करने वाले युवा
-
प्रवासी मजदूर
-
किराए के मकान में रहने वाले लोग
किन चीजों की होगी जरूरत:
इन सभी को अब परमानेंट एड्रेस या फिर डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी. छोटा सिलेंडर होने के कारण यह ले जाना और इस्तेमाल करना भी आसान है.
कंपनी का उद्देश्य:
भारतगैस का मकसद उन लोगों को LPG सुविधा आसानी से उपलब्ध कराना है जो रोजगार या पढ़ाई के लिए अपने घर से दूर रहते हैं. इससे उनकी रोजमर्रा की खाने-पीने की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी. अगर आप भी नई जगह पर शिफ्ट हुए हैं और रसोई की चिंता में हैं तो भारतगैस मिनी कनेक्शन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. HelloBPCL ऐप डाउनलोड करके या नजदीकी भारतगैस एजेंट से संपर्क करके इसकी जानकारी ले सकते हैं.