मुंबई में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप, स्कूलों से अमिताभ बच्चन के घर तक निशाने पर!
Mumbai Bomb Threat: मुंबई में बम से उड़ाने की धमकियों ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. शहर के 3-4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है.
Mumbai Bomb Threat: मुंबई में बम से उड़ाने की धमकियों ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. शहर के 3-4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है. इसके अलावा मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय, अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर और एक बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है.
स्कूलों में बम की धमकी से मचा हड़कंप:
धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. पुलिस ने सुरक्षा नियमों के तहत संबंधित स्कूलों की जांच कराई. इस दौरान किसी भी जगह से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. हालांकि, पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है.
Also Read
मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को भी धमकी:
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि मेयर को धमकी मिलने की यह तीसरी घटना है. मामले की जांच के लिए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) की टीम कार्यालय में जांच कर रही है.
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर आत्मघाती हमले की धमकी:
ई-मेल में 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में आत्मघाती हमला करने की धमकी भी दी गई है. इस धमकी के बाद कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को निशाना बनाने की बात:
अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जलसा' पर ग्रेनेड से हमला करने की धमकी भी दी गई है. ई-मेल में 27 से 30 अक्टूबर के बीच हमले की बात लिखी गई है. फिलहाल पुलिस सभी धमकियों की जांच कर रही है. ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने और धमकियों की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है.