menu-icon
India Daily

आधार में ईमेल अपडेट कराने का सुनहरा मौका! 31 दिसंबर के बाद देने पड़ सकते हैं 75 रुपये

UIDAI के मुताबिक, आधार मोबाइल ऐप से ईमेल आईडी अपडेट कराने पर पहले 75 रुपये का शुल्क लगता था.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
आधार में ईमेल अपडेट कराने का सुनहरा मौका! 31 दिसंबर के बाद देने पड़ सकते हैं 75 रुपये
Courtesy: Pinterest

Aadhaar Card Update: आज के समय में आधार कार्ड सिर्फ पहचान का दस्तावेज नहीं, बल्कि कई जरूरी सेवाओं से जुड़ा हुआ है. ऐसे में इसमें दर्ज जानकारी का सही होना बेहद जरूरी है. अगर आपने अभी तक अपने आधार से ईमेल आईडी लिंक नहीं की है या पुराना ईमेल बदलना चाहते हैं तो आपके पास एक खास मौका है.

31 दिसंबर के बाद देने होंगे 75 रुपये?

UIDAI के मुताबिक, आधार मोबाइल ऐप से ईमेल आईडी अपडेट कराने पर पहले 75 रुपये का शुल्क लगता था. लेकिन 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2026 तक इस शुल्क में छूट दी गई है. यानी इस अवधि में ऐप के जरिए ईमेल जोड़ने या बदलने पर कोई फीस नहीं देनी होगी. यह छूट केवल आधार मोबाइल ऐप से किए गए ईमेल अपडेट पर लागू है.

ईमेल अपडेट के लिए क्या क्या जरूरी है?

इस प्रक्रिया के लिए आपके पास स्मार्टफोन और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर होना चाहिए. इसके अलावा जिस नए ईमेल एड्रेस को लिंक करना चाहते हैं, वह भी उपलब्ध होना जरूरी है. ईमेल की पुष्टि के लिए उस पर ओटीपी भेजा जाएगा. इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इन सभी चरणों के बाद ही अपडेट की रिक्वेस्ट सबमिट की जा सकेगी.

Aadhaar App में ऐसे बदलें ईमेल आईडी

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें. अगर ऐप पहले से मौजूद है तो छह अंकों के पिन या फोन के बायोमेट्रिक की मदद से लॉगिन करें. नए यूजर को 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डालकर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें.

नए ईमेल पर आएगा ओटीपी

लॉगिन करने के बाद ऐप के सर्विसेज सेक्शन में जाएं. यहां Email Add/Update का विकल्प चुनें. अब अपना नया ईमेल एड्रेस दर्ज करें. अगर पुराना ईमेल बदलना है तो उसकी जगह नया एड्रेस लिखें. इसके बाद नए ईमेल पर आए ओटीपी को ऐप में दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें. यह चरण पूरा होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.

फेस ऑथेंटिकेशन के बाद सबमिट करें रिक्वेस्ट

ईमेल का ओटीपी वेरिफाई करने के बाद फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा. इसके लिए ऐप पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और कैमरे की मदद से अपनी पहचान सत्यापित करें. प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए ईमेल एड्रेस को एक बार दोबारा जांच लें. सभी जानकारियां सही होने पर अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट कर दें.