menu-icon
India Daily

देश के सबसे बेहतरीन अस्पतालों की लिस्ट जारी, न्यूरोलॉजी समेत सभी श्रेणियों में AIIMS दिल्ली बना नंबर-1

सर्वे में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) को देश का नंबर-1 मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल घोषित किया गया है. वहीं, तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) दूसरे और चंडीगढ़ का PGIMER तीसरे स्थान पर है. 

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
देश के सबसे बेहतरीन अस्पतालों की लिस्ट जारी, न्यूरोलॉजी समेत सभी श्रेणियों में AIIMS दिल्ली बना नंबर-1
Courtesy: social media

देश के बेहतरीन अस्पतालों की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अहम सर्वे सामने आया है. द वीक और हंसा रिसर्च (THE WEEK-Hansa Research Survey 2026) ने भारत के प्रमुख अस्पतालों की रैंकिंग जारी की है. इसमें सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ-साथ अलग-अलग बीमारियों के इलाज में विशेषज्ञता रखने वाले अस्पतालों को भी शामिल किया गया है. सर्वे में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) को देश का नंबर-1 मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल घोषित किया गया है. वहीं, तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) दूसरे और चंडीगढ़ का PGIMER तीसरे स्थान पर है. न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में भी एम्स दिल्ली को देश का नंबर-1 अस्पताल चुना गया है. बता दें कि डॉ. मंजरी त्रिपाठी (Dr Manjari Tripathi)  एम्स दिल्ली में न्यूरोलॉजी विभाग की हेड और प्रोफेसर पद पर तैनात हैं.

देश के टॉप-10 मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल

सर्वे की ऑल इंडिया रैंकिंग में सरकारी और निजी दोनों तरह के अस्पताल शामिल हैं. शीर्ष 10 अस्पतालों की सूची इस प्रकार है. 

Rank  Hospital City
1 All India Institute of Medical Sciences Delhi
2 Christian Medical College Vellore
3 Post Graduate Institute of Medical Education & Research (PGIMER) Chandigarh
4 Apollo Hospital Chennai
5 Medanta - The Medicity Gurugram
6 Indraprastha Apollo Hospitals Delhi
7 Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences Lucknow
8 Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital & Medical Research Centre Mumbai
9 Jawaharlal Institute of Postgraduate Medical Education and Research Puducherry
10 Sir Ganga Ram Hospital Delhi
11 Apollo Health City Hyderabad
12 Manipal Hospital Bengaluru
13 P.D. Hinduja Hospital & Medical Research Centre Mumbai
14 Amrita Hospital Kochi
15 Lilavati Hospital and Research Centre Mumbai
16 KEM Hospital and Seth G S Medical College Mumbai
17 Jaslok Hospital & Research Centre Mumbai
18 Max Super Speciality Hospital Delhi
19 Aster Medcity Kochi
20 Bombay Hospital & Medical Research Centre Mumbai
21 Apollo Multispeciality Hospitals Kolkata
22 Ruby Hall Clinic Pune
23 BLK-Max Super Speciality Hospital Delhi
24 Fortis Memorial Research Institute Gurugram
25 Zydus Hospitals Ahmedabad

बेस्ट न्यूरोलॉजी हॉस्पिटल में भी एम्स ने मारी बाजी

Rank  Hospital City
1 All India Institute of Medical Sciences Delhi
2 Christian Medical College Vellore
3 Post Graduate Institute of Medical Education & Research (PGIMER) Chandigarh
4 Apollo Hospital Chennai
5 Medanta - The Medicity Gurugram
6 Indraprastha Apollo Hospitals Delhi
7 Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences Lucknow
8 Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital & Medical Research Centre Mumbai
9 Jawaharlal Institute of Postgraduate Medical Education and Research Puducherry
10 Sir Ganga Ram Hospital Delhi
11 Apollo Health City Hyderabad
12 Manipal Hospital Bengaluru
13 P.D. Hinduja Hospital & Medical Research Centre Mumbai
14 Amrita Hospital Kochi
15 Lilavati Hospital and Research Centre Mumbai
16 KEM Hospital and Seth G S Medical College Mumbai
17 Jaslok Hospital & Research Centre Mumbai
18 Max Super Speciality Hospital Delhi
19 Aster Medcity Kochi
20 Bombay Hospital & Medical Research Centre Mumbai
21 Apollo Multispeciality Hospitals Kolkata
22 Ruby Hall Clinic Pune
23 BLK-Max Super Speciality Hospital Delhi
24 Fortis Memorial Research Institute Gurugram
25 Zydus Hospitals Ahmedabad

सरकारी और निजी अस्पतालों में कौन सबसे आगे?

सरकारी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पतालों की सूची में AIIMS दिल्ली पहले स्थान पर है. PGIMER चंडीगढ़ दूसरे और संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI), लखनऊ तीसरे स्थान पर है. इसके बाद पुडुचेरी का JIPMER चौथे और मुंबई का KEM अस्पताल पांचवें स्थान पर है. 

वहीं, निजी अस्पतालों की ऑल इंडिया रैंकिंग में वेल्लोर का क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज पहले स्थान पर है. चेन्नई का अपोलो अस्पताल दूसरे और गुरुग्राम का मेदांता तीसरे स्थान पर है.  इसके बाद दिल्ली का इंद्रप्रस्थ अपोलो चौथे और मुंबई का कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल पांचवें स्थान पर है. 

दिल्ली-NCR के अस्पतालों की रैंकिंग

दिल्ली-NCR के अस्पतालों की सूची में गुरुग्राम स्थित मेदांता- द मेडिसिटी पहले स्थान पर है.  इसी क्षेत्र में फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट दूसरे और फरीदाबाद का एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज तीसरे स्थान पर है. 

नोएडा के फोर्टिस अस्पताल को चौथा स्थान मिला है. गुरुग्राम का आर्टेमिस अस्पताल पांचवें और गाजियाबाद के वैशाली स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को छठा स्थान मिला है. 

नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल को आठवां, कैलाश अस्पताल को दसवां और मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को 14वां स्थान मिला है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को 16वें स्थान पर रखा गया है. वहीं, गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को 12वां स्थान मिला है. 

लखनऊ के अस्पतालों में SGPGI नंबर-1

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अस्पतालों की रैंकिंग में SGPGI पहले स्थान पर है. इसके बाद किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़े गांधी मेमोरियल एवं एसोसिएटेड अस्पताल दूसरे और डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज तीसरे स्थान पर है. 

लखनऊ में मेदांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चौथे, अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पांचवें और विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एवं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज छठे स्थान पर है. 

कैंसर से लेकर हार्ट की बीमारी तक, किस अस्पताल को मिला पहला स्थान?

सर्वे में अलग-अलग चिकित्सा विशेषज्ञताओं के आधार पर भी अस्पतालों की रैंकिंग की गई है.  कार्डियोलॉजी यानी हृदय रोग के इलाज में AIIMS दिल्ली को पहला स्थान मिला है. आंखों के इलाज (ऑफ्थैल्मोलॉजी) और डायबिटीज केयर में भी AIIMS दिल्ली शीर्ष पर है. 

बच्चों के इलाज (पीडियाट्रिक्स) में AIIMS दिल्ली पहले स्थान पर है. गैस्ट्रोएंटरोलॉजी यानी पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के इलाज में हैदराबाद का एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी पहले स्थान पर है. 

हड्डियों के इलाज (ऑर्थोपेडिक्स) और न्यूरोलॉजी में AIIMS दिल्ली को पहला स्थान मिला है.  कैंसर के इलाज (ऑन्कोलॉजी) में मुंबई का टाटा मेमोरियल अस्पताल देश में शीर्ष पर है.  फेफड़ों और सांस से जुड़ी बीमारियों (पल्मोनोलॉजी) के लिए चंडीगढ़ का PGIMER पहले स्थान पर है.  वहीं, इनफर्टिलिटी यानी बांझपन के इलाज में AIIMS दिल्ली को पहला स्थान दिया गया है. 

सर्वे में कैसे तय हुई अस्पतालों की रैंकिंग?

इस सर्वे में देश के 19 शहरों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) को शामिल किया गया. इसमें 782 जनरल फिजिशियन और 1,458 विशेषज्ञ डॉक्टरों से राय ली गई. डॉक्टरों से देश और उनके शहर के 10 सर्वश्रेष्ठ मल्टीस्पेशियलिटी अस्पतालों को नामांकित करने और उनकी रेटिंग देने के लिए कहा गया. 

अस्पतालों से जुड़े डॉक्टरों की ओर से अपने ही अस्पताल के लिए दी गई राय को रैंकिंग में शामिल नहीं किया गया. सर्वे के निष्कर्षों की पुष्टि अस्पतालों के वास्तविक आंकड़ों और अन्य स्रोतों से की गई. इसके अलावा, अलग-अलग शहरों और चिकित्सा विशेषज्ञताओं के 75 विशेषज्ञों से फोन पर बातचीत करके नतीजों का सत्यापन किया गया. 

रैंकिंग तय करने में अस्पतालों की समग्र प्रतिष्ठा, डॉक्टरों की विशेषज्ञता, बुनियादी ढांचा और सुविधाएं, रिसर्च एवं इनोवेशन तथा मरीजों की देखभाल जैसे पांच प्रमुख मानकों को आधार बनाया गया. 

मरीजों के लिए क्या है इस रैंकिंग का मतलब?

यह रैंकिंग स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय सामने लाती है.  हालांकि, सर्वे में स्पष्ट किया गया है कि अस्पताल चुनते समय केवल उसकी रैंकिंग को आधार नहीं बनाना चाहिए. हर मरीज की बीमारी, इलाज की जरूरत और परिस्थितियां अलग होती हैं.  इसलिए अस्पताल का चयन संबंधित बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टर, उपलब्ध सुविधाओं और मरीज की जरूरतों को ध्यान में रखकर करना चाहिए.