US Israel Iran War

Watch: Range Rover कार की लूट ली गई इज्जत, टायर निकाल लगा दिया गया ठेले का पहिया

Viral Video: वैसे तो रेंज रोवर कार बहुत महंगी मानी जाती है जिसको खरीदने और उससे चलने का बहुत लोगों का सपना होता है. लेकिन कई ऐसे नमुने भी है जो उस कार हाल-बेहाल कर देते हैं.

Suraj Tiwari

Viral Video: वैसे तो रेंज रोवर कार बहुत महंगी मानी जाती है जिसको खरीदने और उससे चलने का बहुत लोगों का सपना होता है. लेकिन कई ऐसे नमुने भी है जो उस कार का ऐसा हाल कर दे रहे हैं कि देखने के बाद लोग कुछ समझ नहीं पा रहे हैं कि ये कार की क्या दुर्गति कर दी गई है.

ठेले का पहिया लगा बना दिया खिलौना

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है. कई बार ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है. जिसको देखने के हर कोई हैरान हो जाता है. जैसा कि इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है. एक कार ड्राइवर रेंज रोवर में उसका टायर निकाल देता है और उसकी जगह ठेले का पहिया लगा देता है. इस कारीगरी को देखकर हर कोई अपना माथा पकड़ ले रहे हैं क्योंकि जो लाखों रुपये की कार को इस तरह से किया जा रहा है मानों वो रेंज रोवर कार का नहीं बल्कि किसी खिलौना गाड़ी का ये हाल किया हो.


यूजर बोले- धरती पर मुर्खों की जमात बड़ी

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @cars_universe.tiktok नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसको अभी तक 5 मिलियन यूजर देख चुके हैं वहीं बहुत से यूजर इस वीडियो को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि इस धरती पर मुर्खों की कमीं नहीं है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये करोड़ों की कार को खिलौना बना लिए हैं. जरूर कोई अमीरजादा बाप का बेटा होगा.