Watch: बंदर ने इस लड़की की कर दी जबरदस्त बेइज्जती, देखें ये मजेदार Video
Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी रील्स के तो कभी डांस के वहीं कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं जिनको देख लोगों न चाहते हुए भी हंसी निकल जाती है.
Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी रील्स के तो कभी डांस के वहीं कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं जिनको देख लोगों न चाहते हुए भी हंसी निकल जाती है. जैसा कि इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है. इस लड़की के साथ जैसा हुआ है. उसको देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
बिस्कुट सूंघ फेक दे रहे थे बंदर
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की हाइवे पर खड़ी है. वहीं डिवाइडर पर कुछ बंदर भी मौजूद हैं जिनको बिस्कुट खिलाने के लिए ये लड़की उनके पास जाती है. वो पहले एक बंदर को बिस्कुट देती है. वो लेता है और सूंघकर फेक देता है. यही प्रकिया बारी बारी चलता है. लड़की बंदरों द्वारा की जारी बेइज्जती के बाद अजीब सा मुंह बनाती है. जबकि लड़की के हाथ में मैरी गोल्ड का बिस्कूट नजर आ रहा है. फिर भी लड़की का बंदर खूब बेइज्जती करते नजर आ रहे हैं.
यूजर बोले-लड़की के साथ हो गया मोये-मोये
इस वायरल वीडियो को @Saloni_satpute_official नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. जिसको अभी तक 5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं इस वीडियो को देख बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि अब जाकर लड़कियों को सही जगह मिला है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इस लड़की के साथ तो मोये-मोये हो गया.